ePaper

FIH Olympic Qualifiers 2024: इटली के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, सुमराय टेटे का गुरु मंत्र

Updated at : 15 Jan 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
FIH Olympic Qualifiers 2024: इटली के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, सुमराय टेटे का गुरु मंत्र

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआइएच महिला ओलिंपिक क्वालीफायर में आज इटली के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलना है. भारतीय टीम अगर इटली को हराती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. दूसरे पूल में तीसरे स्थान पर मौजूद भारतीय टीम को इटली के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना होगा.

विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआइएच महिला ओलिंपिक क्वालीफायर में आज इटली के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलना है. भारतीय टीम अगर इटली को हराती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. दूसरे पूल में तीसरे स्थान पर मौजूद भारतीय टीम को इटली के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना होगा. भारतीय टीम की पूर्व कप्तान और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विजेता खिलाड़ी सुमराय टेटे ने इटली के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों को जीत का मंत्र दिया है. सुमराय टेटे ने कहा, जिस तरह से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला, उसे इटली के खिलाफ भी बरकरार रखना होगा. भारतीय खिलाड़ियों को तेज और आक्रमण खेल दिखाना होगा. गलत पास खेलने से बचना होगा. लड़कियां गलतियां कम करेंगीं, तो निश्चित रूप से इटली को हराने में कामयाब होंगी. इटली की टीम भी अच्छी है, उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी होगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola