PHTOS : कोहरे के कारण गंगासागर तक नौका सेवा बाधित, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पवित्र डुबकी लगाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री सागरद्वीप पहुंचे हैं. मंत्री ने बताया कि गंगासागर मेले में पवित्र स्नान का पुण्यकाल रविवार रात 12.13 बजे से सोमवार रात 12.13 बजे तक रहेगा.

घने कोहरे के कारण सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर के लिए नौका सेवाएं लगभग छह घंटे तक बाधित रहीं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

मकर संक्रांति के अवसर पर, लाखों तीर्थयात्री गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने और कपिल मुनि मंदिर में पूजा करने के लिए गंगासागर पहुंच रहे हैं.

सुंदरबन पुलिस जिले के अधिकारी ने बताया कि फेरी सेवा सुबह 3:30 बजे से बाधित हुई और सोमवार सुबह 9:40 बजे ही फिर से शुरू हो सकी.

यह असुविधा घने कोहरे के कारण हुई. सुरक्षा कारणों से सेवा निलंबित कर दी गई.

कचुबेरिया और लॉट 8 से नौका सेवाएं बाधित हुईं है. पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने पुष्टि की कि दृश्यता में सुधार के बाद नौका सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं.

अधिकारी ने जानकारी दी कि कम से कम 40 जहाज अब उन यात्रियों को ले जा रहे हैं जो या तो गंगासागर पहुंचना चाहते हैं या तीर्थ स्थल से आ रहे हैं.

सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर देशभर से लाखों तीर्थयात्रियों ने गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र डुबकी लगाई.

मंत्री ने बताया कि गंगासागर मेले में पवित्र स्नान का पुण्यकाल रविवार रात 12.13 बजे से सोमवार रात 12.13 बजे तक रहेगा. पिछले 24 घंटे में 20 लाख तीर्थयात्रियों ने गंगासागर में आस्था की डुबकी लगायी है.

पवित्र डुबकी लगाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री सागरद्वीप पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




