Entertainment News LIVE: किसी का भाई किसी की जान का नया गाना येंतम्मा रिलीज, न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज सबसे पहले तो खबर आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस हफ्ते सगाई कर सकते हैं. इस फंक्शन में सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहेंगे. इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 4.00 करोड़ रुपये की कमाई की.
जीनत अमान ने शेयर की परवीन बॉबी की तस्वीर
हिना खान ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
वॉर 2 को डायरेक्ट करेंगे अयान मुखर्जी
‘यश राज फिल्म्स’ की फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे. फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. फिल्म ‘वॉर’ में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में थे और फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसका संकेत दिया था.
काजोल ने शेयर की बेटी न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें
उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ का मनोरंजन कर माफ
ओडिशा सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने वाली उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ पर मनोरंजन कर माफ कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी. सीएमओ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है. अश्विनी त्रिपाठी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी सामान पहुंचाने वाले एक ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की है. इसमें सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद के उसके संघर्ष को दिखाया गया है. इससे पहले, राज्य सरकार ने उड़िया फिल्म ‘दमन’ और हिंदी फिल्म ‘ज्विगेटो’ को मनोरंजन कर मुक्त किया था.
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए