Live Updates

Entertainmet News Live: जान्हवी से लेकर जैकलीन तक, स्टार्स फिल्मफेयर अवॉर्ड में करेंगे धांसू डांस, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Entertainmet News Live: 68वां फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023, 27 अप्रैल को यानी आज मुंबई में होने जा रहा है. इस अवॉर्ड शो को सलमान खान, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल होस्ट करेंगे. विक्की कौशल, गोविंदा, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज जैसे सेलेब्स स्टेज पर अपना जादू बिखेरने वाले है. वहीं, संजय लीला भंसाली अपने अगले प्रोजेक्ट हीरामंडी को लेकर चर्चा में है. इस सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि हीरामंडी के लिए लगभग 1,60,000 वर्ग फुट का एक विशाल सेट बनाया गया है.

विज्ञापन

शान के सपोर्ट में उतरीं पाकिस्तानी अभिनेत्री 

सिंगर शान मुखर्जी पिछले हफ्ते अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को ईद मुबारक की बधाई देने के बाद निशाने पर आ गए. टोपी पहने हुए अपनी एक तस्वीर के साथ लोगों को ईद की बधाई देने के लिए उनकी आलोचना के बाद, गायक ने अपने ईद पोस्ट की व्याख्या करने के लिए एक वीडियो साझा किया, और लोगों से दया दिखाने और उन जैसे लोगों पर हमला न करने का आग्रह किया, जो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. अब पाकिस्तानी अभिनेता अनुषय अशरफ शान के बचाव में उतरी हैं. उन्होंने कहा, प्रिय शान, हम बिना नफरत के भी मेरी क्रिसमस की कामना नहीं कर सकते. इसी तरह से उत्साही हमारे ऊपर भय, शक्ति और अधिकार बनाए रखते हैं. वे धर्म की व्याख्या लोगों को बांटने वाले के रूप में करते हैं और हम अंधी भेड़ों की तरह उनके पीछे चलते हैं. प्रतिक्रिया के लिए खेद है. हर इंसान को ईद मुबारक. कलाकार हमेशा हमें करीब लाएं. इससे पहले गायकों सोफी चौधरी और आकृति कक्कड़ ने भी शान की ईद की पोस्ट की कई लोगों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद उनका समर्थन किया था.

जैकलीन फर्नाडींज की हॉटनेस ने लूटी महफिल

सलमान खान की ऐसी होगी ग्रैंड एंट्री

सलमान- मनीष की जुगलबंदी

सलमान खान करेंगे होस्टिंग

फिल्मफेयर नॉमिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola