Shah Rukh Khan की जान पर मंडराया खतरा! किंग खान को मिली Y Plus की सिक्योरिटी, जानें वजह

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Oct 2023 7:37 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान के लिए ये साल काफी खास रहा है. शाहरुख की दो फिल्में पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और ताबड़तोड़ कमाई की. इस बीच सुनने में आ रहा है कि किंग खान को मुंबई पुलिस ने वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है. चलिए आपको बताते है पूरा मामला.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. किंग खान की दो मूवी पठान और जवान इस साल रिलीज हुई और दोंनो फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की. अब फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी का इंतजार कर रहे है.

undefined

अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान को मुंबई पुलिस ने वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है. एक्टर के साथ हर समय छह पुलिस कमांडो और उनके बॉडीगार्ड रहेंगे. इसके अलावा पुलिस सशस्त्र अंगरक्षक, एक प्रशिक्षित वीआईपी सुरक्षा यूनिट उनके साथ रहेगी.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को इस साल आई उनकी दो फिल्मों – पठान और जवान – की सफलता के बाद कई धमकियां मिली हैं. खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी जान को खतरा काफी बढ़ गया है.

undefined

इस वजह से शाहरुख खान को Y प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है. एक्टर अपनी सुरक्षा का खर्च उठाएंगे. वहीं, उनके घर मन्नत पर हर समय चार सशस्त्र पुलिसकर्मी भी रहेंगे.

undefined

शाहरुख खान को पूरे भारत में सुरक्षा दी जाएगी और वे एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल से लैस होंगे.

undefined

शाहरुख खान के अलावा, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की धमकियों के बाद में वाई-प्लस सुरक्षा मिली है. बता दें कि किंग खान की सुरक्षा के लिए पहले सिर्फ दो पुलिस कांस्टेबल थे.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने दुनियाभर में 1103.27 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस बारे में हाल ही में फिल्म निर्माण कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ ने जानकारी दी थी.

undefined

मेकर्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ”भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘जवान’ दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है.’’

undefined

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति ने अहम रोल निभाया था. फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दुनियाभर में रिलीज हुई थी.

undefined

उम्मीद है कि जवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने 5वें सप्ताहांत के अंत तक 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. हालांकि फिल्म ने 600 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola