Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, प्रीति जिंटा बोलीं- प्रकृति ने मेरे खूबसूरत…

Updated:
विज्ञापन
Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, प्रीति जिंटा बोलीं- प्रकृति ने मेरे खूबसूरत…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी हुई है. एक्ट्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा.

विज्ञापन
undefined

प्रीति जिंटा ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है.

undefined

प्रीति जिंटा वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, हिमाचल प्रदेश के हालिया दृश्यों को देखने के बाद बिल्कुल बुरी तरह से टूट गई. लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन से लोगों की जान जाने और उनके घरों तथा सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के नष्ट होने को देखना हृदय विदारक है.

undefined

प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, मेरा दिल और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. भगवान इस कठिन समय में उनकी रक्षा करें क्योंकि प्रकृति ने मेरे खूबसूरत पहाड़ी राज्य पर अपना प्रकोप फैलाया है.

undefined

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 74 हो गई. लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को पूरे राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा’ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया.

undefined

बता दें कि प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सेना अधिकारी दुर्गानंद जिंटा और नीलप्रभा जिंटा के घर हुआ था. प्रीति ने अपनी शिक्षा शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी बोर्डिंग स्कूल से पूरी की. प्रीति की परवरिश एक आर्मी ऑफिसर ने की है और उनके भाई दीपांकर जिंटा भी भारतीय सेना का हिस्सा हैं.

undefined

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ से शादी की. कपल ने 2021 में सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया जिंटा गुडइनफ के जन्म की घोषणा की. अक्सर एक्ट्रेस अपने बच्चों की तसवीरें पोस्ट करती रहती है.

undefined

प्रीति ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में फिल्म उद्योग में उनकी शुरुआत 1998 में फिल्म “दिल से…” से हुई. मूवी में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला थे. प्रीति ने दिल से और सोल्जर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कई फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. उन्होंने फिल्म कल हो ना हो के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola