Entertainment News LIVE: AICWA ने की ‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र
Entertainment News LIVE: साउथ स्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. 20 जून, 2023 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है. वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों खबरों में है. मुंबई पुलिस ने सोमवार को शो के एक एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर शो के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज की है.
दीपिका ने ऐसे मनाया शोएब का जन्मदिन
AICWA ने की ‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने ओम राउत द्वारा निर्देशित प्रभास और कृति सेनन-स्टारर ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मंगलवार को AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसका विषय था “आदिपुरुष मूवी पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का अनुरोध – यह हमारी रामायण नहीं है.” पत्र में लिखा है: “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन मूवी आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है, इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्पष्ट रूप से भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को बदनाम कर रहे हैं.
चिरंजीवी ने राम चरण और उपासना की बेटी को दिया प्यारा नाम, कहा- बेबी की कुंडली कमाल की है…
राम चरण और उपासना कोनिडेला 20 जून को एक बच्ची के माता-पिता बने. अनुभवी अभिनेता चिरंजीवी ने, राम और उपासना की बेटी को प्यारा सा निकनेम दिया है. ट्विटर पर चिरंजीवी ने अपनी पोती के आगमन पर खुशी व्यक्त की. एक प्रेस बयान में, अभिनेता ने कथित तौर पर बच्चे के जन्म और ‘अद्भुत राशिफल’ के बारे में विवरण भी साझा किया. चिरंजीवी ने हैदराबाद में मीडिया से राम और उपासना के बच्चे के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘बच्ची का जन्म रात 1:49 बजे हुआ. कहा जा है कि उनका जन्म शुभ मुहूर्त में हुआ है और बच्ची की कुंडली भी कमाल की है.
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर हुआ जारी
करिश्मा कपूर इस अंदाज में आई नजर
अनुपम खेर ने शेयर की ये खास तसवीर
हाल ही में अनुपम खेर ने सलमान, आमिर खान और सनी देओल के साथ तसवीर शेयर की. तसवीर मे उनके साथ धर्मेंद्र भी नजर आए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए