Entertainment News Live: अचानी रवि का 90 वर्ष की उम्र में निधन, इन सुपरहिट फिल्मों को किया है प्रोड्यूस
Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस जानना चाहते हैं. फिल्म 72 हुरें और नीयत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. 72 हुरें का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया. जबकि विद्या बालन स्टारर मूवी नीयत ने 72 हुरें से ज्यादा कलेक्शन किया. वहीं, सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी दोस्त और कॉस्ट्यूम डिजाइनर तान्या घावरी के साथ नजर आई. वीडियो में दोनों किसी बात पर हंसती दिख रही है. सारा तान्या के साथ ऑटो में घर भी गई. जबकि कार्तिक आर्यन ने मुंबई के जुहू इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 17.50 करोड़ रुपये है.
अचानी रवि का 90 वर्ष की उम्र में निधन
मलयालम निर्माता और व्यवसायी अचानी रवि का शनिवार को निधन हो गया. निर्माता, जिनका पूरा नाम के रवींद्रनाथन नायर था, 90 वर्ष के थे. निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म अन्वेशिचु कंडेथियिला थी. निर्माता को उनकी फिल्म अचानी के बॉक्स-ऑफिस पर सफल होने के बाद ‘अचानी रवि’ उपनाम मिला. फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कोल्लम पब्लिक लाइब्रेरी और सोपानम ऑडिटोरियम का निर्माण किया. उनकी अन्य फिल्मों में थम्पू, कुम्मट्टी और एस्थप्पन शामिल हैं.
वाराणसी पहुंचे देबीना बनर्जी
सत्यप्रेम की कथा ने की इतनी कमाई
एयरपोर्ट पर दिखे संजय दत्त
खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट
शाहिद कपूर का सनसनीखेज खुलासा
शाहिद कपूर ने अपनी 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह को लेकर चल रही बहस में एक नई परत जोड़ दी है. उन्होंने कहा है बचपन में शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा है, उनका माननाहै कि प्यार में होने पर “हर कोई दूसरा मौका पाने का हकदार है”.
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए