Entertainment News Live: मादक पदार्थ मामले में रिहाई के बाद अभिनेत्री क्रिशन परेरा लौटीं मुंबई

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में. मूवी ने वीकेंड पर 18.50 का कलेक्शन किया है. इधर खतरों के खिलाड़ी 13 से अंजुम फकीह एलिमिनेट हो गई. उनके सामने ऐश्वर्या शर्मा थी. जिसके बाद उन्होंने स्टंट जीत लिया और अंजुम को ना चाहते हुए भी शो को अलविदा कहना पड़ा.

विज्ञापन

बजरंगी भाईजान की हर्षाली मल्होत्रा ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी गाने पर किया धमाकेदार डांस

हर्षाली मल्होत्रा ​​ने कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. महज 7 साल की उम्र में उन्हें सुपरस्टार सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कास्ट किया गया था. इसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अब, अभिनेत्री बड़ी हो गई है और हाल ही में उसे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के वायरल गाने व्हाट झुमका पर डांस करते देखा गया था. 15 वर्षीय अभिनेत्री ने व्हाट्स झुमका ट्रेंड में हिस्सा लेने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और निस्संदेह उनके वीडियो को उनके प्रशंसकों से बहुत प्यार मिल रहा है. वीडियो में उन्हें ट्रैकसूट गेटअप से लहंगा गेटअप में खुद को बदलते और फिर गाने की धुन बजाते हुए देखा जा सकता है. मल्होत्रा ​​ने कैप्शन में लिखा, “ट्रेंड के साथ जा रहे हैं.. क्या झुमका? (गुलाबी दिल इमोजी)”

गदर 2 का गाना मैं निकला गड्डी लेकर आउट

सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी बहुप्रतीक्षित अगली फिल्म, गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा तूफान लाने के लिए तैयार हैं. 2001 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक गाथा, गदर: एक प्रेम कथा, गदर 2 की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी में गदर 2 देखने को मिलेगी. सनी देओल 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना की अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं. अब फिल्म का नया गाना ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ आउट हो गया है.

शारजाह में मादक पदार्थ मामले में रिहाई के बाद अभिनेत्री क्रिशन परेरा मुंबई लौटीं

अभिनेत्री क्रिशन परेरा मादक पदार्थ के एक मामले में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा रिहा किए जाने के बाद मुंबई लौट आयी हैं. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह आज मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगी. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘सड़क 2’ में अभिनय करने वाली परेरा (27) को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर एक स्मृति चिह्न के अंदर मादक पदार्थ पाए जाने के बाद पकड़ा गया था. उन्हें यह स्मृति चिह्न कुछ लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किसी को देने के लिए कहा था. उन्होंने शारजाह की जेल में लगभग एक महीना बिताया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पता चला कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया था जिन्हें बाद में मुंबई अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. शारजाह में अधिकारियों ने मामले की जांच और मुंबई पुलिस द्वारा मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे जाने के बाद उसे रिहा कर दिया था, लेकिन कुछ कानूनी औपचारिकताओं के कारण वह तुरंत यहां नहीं लौट सकी थीं. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने अभिनेत्री को भारत जाने की अनुमति दे दी जिसके बाद वह मुंबई लौट आई हैं. संयुक्त अरब अमीरात में परेरा की गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों एंथनी पॉल और उसके दोस्त राजेश उर्फ ​​रवि बोभाटे ने कथित तौर पर उसकी रिहाई की व्यवस्था करने के लिए परेरा की मां से 80 लाख रुपये मांगे थे. मुंबई पुलिस ने जून में परेरा को मादक पदार्थ मामले में फंसाने के आरोप में पॉल, बोभाटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था.

ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर आया सामने

प्रीति जिंटा का बार्बी लुक

प्रीति जिंटा ने अपने फोटोशूट से एक वीडियो शेय किया है, जिसमें वो बिल्कुल बार्बी जैसी लग रही है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे अंदर की बार्बी को चैनलिंग करना. कुछ समय पहले यह मजेदार शूट किया था और इस सप्ताहांत #बार्बी को देखने के बाद इसे पोस्ट करने से खुद को नहीं रोक सकी. फिल्म बहुत पसंद आई और तथ्य यह है कि थिएटर ज्यादातर गुलाबी रंग का था. इतने लंबे समय के बाद फिल्म देखने में बहुत मजा आया.

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान का खूबसूरत अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola