Entertainment News: चंद्रयान-3 मिशन पर ट्वीट कर बुरे फंसे प्रकाश राज, दर्ज हुई शिकायत
Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे सनी देओल की गदर 2 को लेकर. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इसके अलावा सनी देओल का जुहू स्थित विला इन-दिनों सुर्खियों में है. बीते दिनों खबरें आई थी, कि इसे नीलाम किया जा रहा है. हालांकि बाद में बैक ने स्पष्टीकरण जारी कर इसका खंडन किया. फिर खबर आई कि अक्षय कुमार सनी पाजी की मदद कर रहे हैं. अब उनके प्रवक्ता ने चुप्पी तोड़ी.
फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने शेयर किया नोट
गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही. मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल है. अब तक मूवी ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है. कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने फिल्म की सराहना की. अब, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म की सराहना करने वालों में शामिल हो गई हैं. उन्होंने इसे लेकर नोट लिखा है. फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक्ट्रेस का नोट शेयर किया है.
कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी ने किया ये खुलासा
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट कुणाल दोधिया से बात की, जो एक पुलिस अधिकारी हैं और उन्होंने खुलासा किया कि वह पुलिस से कैसे डरते हैं क्योंकि उन्होंने कहा, “जब वे अपने डंडे घुमाते हैं और आपकी कार को कहीं भी रोकते हैं तो डर लगता है.” यह जांचने के लिए मुंह खोलने के लिए कहा जा रहा है कि हम नशे में हैं या नहीं.”
गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर शिल्पा शेट्टी संग नाचे आयुष्मान खुराना
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर आयुष्मान खुराना के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ड्रीम गर्ल 2 एक्टर के साथ फिल्म के गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस हाई स्लिट ड्रेस में काफी हसीन लग रही है. डांस में उनका साथ रैपर बादशाह भी देते है. इस क्लिप को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, “@ BadboyShah द्वारा #DreamGirl स्पेशल अपीयरेंस के साथ डांस सबक.” फैंस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे है.
उर्फी जावेद का ये लुक हुआ वायरल
सचिन तेंडुलकर ने सैयामी खेर की तारीफ की
दिशा पटानी का ग्लैमरस अंदाज
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए