Live Updates

Entertainment News: ‘भोला’ फिल्म का नया टीजर इस दिन होगा रिलीज, त्रिशुल पकड़े दिखाई दिए अजय देवगन

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे है. फिल्म 25 जनवरी को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बीच सलमान खान के फैंस के लिए भी गुडन्यूज है. सलमान की अगली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर 25 जनवरी को लॉन्च होने वाला है. इसे शाहरुख की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा. वहीं, विक्की कौशल ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग में व्यस्त है. फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है. इस बीच विक्की ने मेघना के साथ एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की है.

विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर का सनसनीखेज खुलासा

सुकेश चंद्रशेखर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नोरा फतेही चाहती थी, कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाऊं. जब मैंने ऐसा नहीं किया तो उन्होंने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया. नोरा हमेशा से ही मेरे और जैकलीन के रिश्ते से जलती थी.

सुश्मिता सेन ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार

https://www.instagram.com/reel/Cnq3NENIfWN/?igshid=NDk5N2NlZjQ%3D

अभय देओल ने अनुराग कश्यप को कहा- झूठा

अभय देओल ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा उनकी 2009 की फिल्म देव डी की शूटिंग के दौरान अभिनेता के व्यवहार के बारे में लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. अभय ने एक नए इंटरव्यू में अनुराग को ‘झूठा’ और ‘जहरीला व्यक्ति’ बताया.

भोला का टीजर आउट

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला का नया पोस्टर रिलीज हुआ. इसमें अजय देवगन माथे पर चंदन लगाकर त्रिशूल पकड़े हुए हैं. अजय ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए इसके दूसरे टीजर की अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने कहा कि 3 दिनों में अजेय अनुभव करें…BholaaTeaser2OutOn24… #भोलाऐन3डी @tabutiful

सलमान खान ने टीना की लगाई क्लास

अब्दु रोजिक और साजिद खान ने सलमान संग की मस्ती

बिग बॉस 16 शनिवार का वार में सलमान खान के साथ स्टेज पर अब्दु रोजिक और साजिद खान दिखाई देंगे. दोनों यहां सलमान संग जमकर मस्ती करेंगे. अब्दु और साजिद लॉन्ग सन शॉर्ट सन के साथ घरवालों को एंटरटेन करेंगे. अब्दु शालीन की मिमिक्री करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola