Entertainment News: शीजान खान की फैमिली का बड़ा बयान, कहा- तुनिशा अपनी मां से थी परेशान
Entertainment News Live: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने नये साल का जश्न अपने दोस्तों के साथ दुबई के एक नाइट क्लब में मनाया. न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके दोस्त ओरहान अवतरमणि, तानिया श्रॉफ और अभिनेता अहान शेट्टी दिखे रहे है. न्यासा ब्लैक ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. वहीं, कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने स्विट्जरलैंड में नया साल मनाया. करीना ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो सैफ और अपने दोनों बच्चे तैमूर औऱ जेह के साथ दिख रही है. ग्रीन ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है.
तृप्ति डिमरी ने कर्णेश शर्मा संग शेयर किया रोमांटिक फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन-दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. खबर है कि वह अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कर्णेश संग रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों को प्यार से गले लगते देखा जा सकता है. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”माई लव”. दोनों की रोमांटिक तस्वीर सामने आने के बाद से इनके रिलेशनशिप में होने की चर्चा तेज हो गई है. फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं.
शोएब और दीपिका कक्कड़ ने लिया ब्रैंड न्यू कार
सबा इब्राहिम ने सनी को दिया सरप्राइज
सबा इब्राहिम के वीडियोज का फैंस इंतजार करते हैं. उनके वीडियोज के व्यूज मिलियन में जाते हैं. अब सबा का नया वीडियो यूट्यूब पर आया है, जिसमें उन्हें धूमधाम के साथ अपने ससुराल में नये साल का आगाज करते देखा गया. यही नहीं उन्होंने सनी के जन्मदिन से पहले उनके लिए एक खास सरप्राइज भी प्लान किया. सबा छुप-छुपाकर किसी तरह मार्केट गई और वहां से गुलाब, केक और कार्ड लेकर आई. उन्होंने कमरे में सभी डेकोरेशन किया.
कौन हैं विजय वर्मा
विजय वर्मा पेशे से बॉलीवुड एक्टर हैं. उन्होंने पिंक (2016) में अपनी भूमिका के साथ घर-घर में पहचान बनाई थी. इसके अलावा एक्टर को एमसीए (2017), गली बॉय (2019), बाघी 3 (2020), डार्लिंग्स (2022) जैसी फिल्मों में देखा गया. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल है. अभिनेता को डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ एक शराबी और अपमानजनक पति हमजा के रूप में अपनी भूमिका के लिए काफी तारीफ मिली थी.
विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और गली बॉय फेम विजय वर्मा ने एक साथ गोवा में बड़े ही धूमधाम से नये साल का आगाज किया. दोनों स्टार्स की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. दरअसल एक वीडियो में तमन्ना और विजय को एक दूसरे संग रोमांटिक होकर किस करते देखा जा सकता है. इसे देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि तमन्ना और विजय रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
नहीं हुआ था तुनिशा और शीजान का ब्रेकअप
शीजान खान के वकील एड. शैलेंद्र मिश्रा, उनकी बहनें फलक नाज, शफाक नाज और उनकी मां ने कई आरोपों का सामना करने के बाद पहली बार अपनी बात रखी. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मामले के बारे में मीडिया से बात की. शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि तुनिशा शर्मा और शीजान का कभी ब्रेकअप हुआ ही नहीं था. दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे और एक दूसरे से बात किया करते थे. शीजान तुनिशा को बच्चों जैसा प्यार करता था. फलक नाज ने कहा, “तुनिशा मेरी बहन की तरह थी. मैं उससे लद्दाख में एक शूट के सेट पर मिली थी. तब से, मैंने उसके लिए एक बड़ी बहन की तरह काम किया है. हम उसे कभी परेशानी में नहीं देख सकते थे. हिजाब के बारे में ये सभी बातें, दरगाह निराधार हैं. एक धर्म का पालन करना हमारी अपनी व्यक्तिगत पसंद है. हम कभी किसी को मजबूर नहीं करते. यह हमारा अधिकार भी नहीं है. शीजान के वकील ने कहा, “तुनिशा शीजान के परिवार के साथ बिताए समय से बहुत खुश थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए