Live Updates

Entertainment News: गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती, शहनाज गिल की फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के बर्थडे पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. लेकिन फैंस को उनकी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के विश का इंतजार था. कियारा ने एक प्यारा सा पोस्ट किया, जिसमें एक्टर उनकी आंखों में खाए दिखे. वहीं, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘पठान’ की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें किंग खान अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए.

विज्ञापन

शहनाज की फोटोज इंटरनेट पर वायरल

पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस की अदाओं के फैंस दीवाने है. अब शहनाज ने अपनी ऑल व्हाइट ड्रेस में कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है. उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह सपनों में किसी के साथ डांस कर रही हैं.

गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती

रश्मि देसाई का बोल्ड लुक

रश्मि देसाई ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस रश्मि की फोटोज देख आहें भर रहे है. तसवीरों में एक्ट्रेस डीप प्लंजिंग नेकलाइन के साथ सुपर हॉट थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था. उतरन एक्ट्रेस के बैंग्स लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या बात है रश्मि आप तो बिजलियां गिरा रही हैं.

मलाइका अरोड़ा का हॉट अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

पैपराजी पर भड़की जया बच्चन

बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बार फिर पैपराजी पर गुस्सा करती दिखाई दे रही है. दरअसल जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ आज इंदौर पहुंची. यहां जैसे ही जया ने लोगों से बातचीत की, एक शख्स उन्हें अपने फोन में रिकॉर्ड करता नजर आया. कई पापराजी भी मौजूद थे. जिसके बाद जया ने कहा, “कृपया मेरी तस्वीरें न लें..आप अंग्रेजी नहीं समझते हैं?” उनके आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तब पपराजी से तस्वीरें क्लिक न करने के लिए कहा और उन्हें पीछे धकेल दिया.

श्रद्धा ने एंजॉय किया रगड़ा पैटीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्ट्रेस को डायट छोड़ स्ट्रीट फूड एंजॉय करते देखा जा सकता है. श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर और दोस्तों के साथ पानी पुरी और रगड़ा पैटीज लुत्फ उठा रही हैं. वहीं फैंस उनकी तसवीरों पर कमेंट कर उन्हें भी पार्टी देने के लिए कह रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola