Entertainment News: भूल-भूलैया 3 की रिलीज डेट आई सामने, भूषण कुमार ने एक्टर के नाम का किया खुलासा
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म 1970 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसे शांतनु बागची द्वारा निर्देशित है. फिल्म 20 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी. वहीं, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का दमदार ट्रेलर आज रिलीज होगा. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इस फिल्म से काफी लंबे समय बाद किंग खान बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.
गोला ने बोला पहला शब्द
टीवी होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने इंस्टाग्राम पर कॉमेडियन-पत्नी भारती सिंह के साथ अपने बेटे लक्ष्य का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया. वीडियो में हर्ष ने अपनी पत्नी भारती और बेटे गोला को रिकॉर्ड किया है. जहां गोला ने पहली बार पापा बोला. इस शब्द को सुनकर कपल खुश हो गए और चिल्लाने लगे.
भूल-भूलैया 3 रिलीज डेट
अक्षय कुमार और विद्या बालन द्वारा अभिनीत 2007 की कल्ट कॉमेडी, भूल भुलैया को 15 साल बाद 2022 में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ सीक्वल मिला. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 2 साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली साबित हुई और इसने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिए ब्लॉकबस्टर टैग अर्जित किया. पिंकविला के साथ एक विशेष बातचीत में, निर्माता भूषण कुमार ने पुष्टि की कि भूल भुलैया 3 2024 में शुरू होगी. उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 बना रहे हैं.”
गुरु रंधावा-शहनाज गिल का मून राइज रिलीज
पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल इन-दिनों एक्ट्रेस गुरु के साथ नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है. दोनों का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘मून राइज’ रिलीज हो गया है. गाने को फैंस का बेहिसाब प्यार मिल रहा है. वीडियो में गुरु और शहनाज का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है. फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब शहनाज और गुरु का हॉट अंदाज छा गया…दोनों को जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए.
शिव ठाकरे की मां की ‘सेवा’ करने पर राहुल वैद्य ने अर्चना गौतम के लिए कहा, ‘बहू कमाल की बनेगी’
राहुल वैद्य शो के जबरदस्त फॉलोअर रहे हैं और बार-बार वह प्रतियोगियों के बारे में कुछ मजेदार टिप्पणियां करते हैं, लेकिन कई बार उन्होंने री-एंट्रेंट्स और मेकर्स को बॉयस्ड होने के लिए जोरदार तरीके से आउट भी किया है. अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने अर्चना गौतम का जिक्र किया और कहा कि वह शिव ठाकरे की मां का ख्याल रखते हुए एक आदर्श बहू बनेंगी. राहुल वैद्य का यह ट्वीट वायरल हो रहा है.
बिग बॉस के घर में ये कंटेस्टेंट हुए नॉमनेटेड
बिग बॉस 16 अपने फिनाले की तैयारी कर रहा है और अब हर नॉमिनेशन काफी अहम है. हालांकि इस सीजन में बहुत कम एलिमिनेशन हुए हैं, लेकिन फिनाले नजदीक होने के कारण फैंस ज्यादा से ज्यादा लोगों के एलिमिनेशन की उम्मीद कर सकते हैं. इस हफ्ते बिग बॉस ने एक गुगली फेंकी, जिसमें फराह खान, शिव ठाकरे की मां और प्रियंका चाहर चौधरी के भाई घर के अंदर हैं और वे ही हैं जो प्रतियोगियों को नॉमिनेट करने वाले हैं. इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आ गई है और मंडली मुश्किल में नजर आ रही है. द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया और श्रीजिता डे को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया है. पहले तीन प्रतियोगी मंडली के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और अगर उनमें से एक भी शो से बाहर हो जाता है, तो मंडली को एक बड़ा झटका लगेगा.
निमरत कौर को उनके पापा ने दी नसीहत
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए