Entertainment News Updates: आयुष्मान खुराना की अनेक OTT पर रिलीज, नीतू कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट
Entertainment News LIVE Updates:अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है. उनके बर्थडे पर उनकी कजिन सोनम कपूर ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया. वहीं, करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘अनेक’
आयुष्मान खुराना की अनेक अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है. प्लेटफॉर्म ने घोषणा की और फिल्म से आयुष्मान का एक पोस्टर साझा किया. कैप्शन में लिखा गया है कि “अनेक बाधाएं, एक लक्ष्य! अनेक 26 जून को आएगा, केवल नेटफ्लिक्स पर.”
अनन्या पांडे ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो सोफे पर बैठकर पोज देती दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरे नए @Skechersindia स्ट्रीट रेडी किक से आगे नहीं बढ़ सकते! जब मैं पहले से ही गुलाबी रंग में सुंदर हूं तो मुझे और क्या चाहिए.
नीतू कपूर ने शेयर की तसवीर
दिग्ग्ज एक्ट्रेस नीतू कपूर अपनी लेटेस्ट फिल्म जुगजुग जीयो की सफलता को इंज्वॉय कर रही हैं जो लंबे अंतराल के बाद सिनेमा में उनकी वापसी की प्रतीक है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और रिद्धिमा के साथ एक तसवीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रील से रियल वर्ल्ड तक !! मेरे फेवरेट.” रिद्धिमा ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हम आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. फोटो पर कई फैंस ने दिल खोलकर कमेंट किए.
रकुल प्रीत सिंह का ये अंदाज
किच्चा सुदीप को मिला गिफ्ट
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने गिफ्ट दिया. किच्चा ने इसकी तसवीर शेयर कर लिखा, wohhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhh…क्या रविवार है .. इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए थैंक्यू सर. वाह… इसकी उम्मीद नहीं थी. यह एक क्लासिक पीस है और मैं अभी खुद को दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं. शुक्रिया शुक्रिया.”
जेनिफर विंगेट की ये अदा
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए