Entertainment News Updates:सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बनीं RRR,Vikrant Rona का ट्रेलर रिलीज
Entertainment News LIVE Updates: रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष आरोप दाखिल कर दिया है. मामले की सुनवाई 12 जुलाई को तय की गई है.
Vikrant Rona का ट्रेलर रिलीज
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म Vikrant Rona का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है.
सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म बनीं आरआरआर
नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ बन गया है. मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया. इससे दो महीने पहले सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई थी. नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर’ (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय” देखी गयी. फिल्म की अवधि 3 घंटे 2 मिनट की है. कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘आरआरआर इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है.” ‘आरआरआर’ 2022 की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक भी है जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है.
संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने
फिल्म शमशेरा से संजय दत्त का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में हैं. दोनों के लुक जारी कर दिये गये हैं. बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है और वो इसकी रिलीज के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते.
शमशेरा से वाणी कपूर का लुक
फिल्म शमशेरा से वाणी कपूर का लुक सामने आ गया है. इसमें वो टॉप स्कर्ट में काफी स्टनिंग दिख रही है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपना परिचय ‘सोना’ के रूप में दिया. यह साल की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है और इसमें रणबीर कपूर और संजय दत्त भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
जान्हवी कपूर का बोल्ड फोटोशूट
उर्फी जावेद का ये वीडियो देखा आपने?
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अलग अंदाज में दिखी. उन्होंने तारों से बना हुआ आउटफिट पहना. इस ड्रेस में उन्होंने अपना वीडियो भी पोस्ट किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए