Entertainment News: सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने किया बर्थडे विश, शेयर की Unseen Photos
Entertainment News, 19 Nov Live Updates: वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ का प्रमोशन में जुटी हुई है. मूवी रिलीज होने में कुछ दिन बचे हुए है. इस बीच बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर पेश किया गया. वहीं, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने में पीछे नहीं हटते. अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवाने के लिए खास पोस्ट लिखा है.
सैफ अली खान के साथ तैमूर
केबीसी में कार्तिक आर्यन का हमशक्ल
कौन बनेगा करोड़पति 14 के आने वाले एपिसोड में कार्तिक आर्यन के हमशक्ल वैभव रेखी को बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा. एपिसोड के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे कार्तिक के साथ उनकी जबरदस्त समानता के बारे में पूछते हैं. बिग बी यह भी कहते है कि अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग कितनी है. प्रोमो हॉट सीट पर वैभव रेखा के साथ शुरू होता है. उनके कुछ वीडियो क्लिप चलाए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने काले कपड़े में कार्तिक आर्यन के भूल भुलैया 2 अवतार में एकदम वैसी ही तसवीरें खिंचवाईं. कैसे वह फिल्मों में कार्तिक द्वारा चुने गए विभिन्न लुक में आईने के सामने पोज देते हैं. अमिताभ ने उनसे हिंदी में पूछा, “कार्तिक की एक फीमेल फैन-फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, आपके बारे में क्या?”
शहनाज गिल की ये अदाएं
कृति सेनन वरुण धवन को किया किस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और वरुण धवन इन-दिनों अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में बिजी हैं. अभिनेता आज प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म की टीम के साथ दिखाई देंगे. इस धमाकेदार एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है. वीडियो में, कृति और वरुण अपने गाने जंगल में कांड पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि होस्ट-कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता अर्चना पूरन सिंह उन्हें चीयर कर रहे हैं. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत में, कृति ने वरुण धवन को उनके गाल पर किस किया, जब वह मंच पर उनके साथ डांस कर रही थी. कपिल ने तब अपनी फिल्म भेड़िया की शुरुआत की, और हिंदी में कहा, ”लड़कियों को पालतू जानवर बहुत पसंद होते हैं. इस फिल्म में एक भेड़िये को उस लड़की (कृति) से प्यार हो जाता है.” कपिल ने आगे कहा, “क्या करें इतनी खूबसूरत लड़की (कृति) हो तो जानवरों के अंदर का इंसान जाग ही जाता है.”
सुष्मिता सेन की लव लाइफ
सुष्मिता सेन की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की अफेयर लिस्ट काफी लंबी है, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अबतक शादी नहीं की है. एक चैट शो पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के कारण शादी नहीं की. सुष्मिता सेन का नाम डायरेक्टर विक्रम भट्ट, क्रिकेटर वसीम अकरम, रणदीप हुड्डा, ऋतिक भसीन और रोहमन शॉल के साथ जुड़ा था. हाल ही में बिजनेसमैन ललित मोदी ने बी ट्विटर पर सुश्मिता संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था. हालांकि बाद में ये भी रिश्ता टूट गया.
सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने किया बर्थडे विश
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रही है, उनके जन्मदिन पर रोहमन शॉल ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रोहमन ने सुष्मिता की एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की. जिसके कैप्शन में लिखा, “47 (रेड हार्ट इमोजी).”
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए