ePaper
Live Updates

Entertainment News: शाहरुख खान की फिल्म पठान, डंकी, जवान बॉक्स ऑफिस पर होगी सुपरहिट, SRK का दावा, VIDEO

Updated at : 17 Nov 2022 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Entertainment News: शाहरुख खान की फिल्म पठान, डंकी, जवान बॉक्स ऑफिस पर होगी सुपरहिट, SRK का दावा, VIDEO

Entertainment News, 17 Nov Live Updates: चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों मीडिया के सामने एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ कह चुके है. अब चारु अपनी बेटी जियाना के साथ नये घर में शिफ्ट हो गई है. वहीं, 2023 ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इसमें बेयॉन्से को सबसे ज्यादा यानी नौ नौ नामांकन मिले है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:15 PM. 17 Nov 225:15 PM. 17 Nov

आलिया भट्ट- आकांक्षा रंजन कपूर के ‘गॉसिप सेशन’ में रणबीर कपूर इस तरह लेते हैं हिस्सा

अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर वर्तमान में मोनिका ओ माय डार्लिंग में अपने प्रदर्शन के लिए मिल रही प्रशंसा का आनंद ले रही हैं. वासन बाला निर्देशित फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हुई थी और इसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी हैं. हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान, आकांशा ने अपनी बीएफएफ आलिया भट्ट के बारे में दिलचस्प जानकारी दी. आलिया के रणबीर कपूर से शादी करने के बाद से उन्होंने अपने वर्तमान रिलेशन के बारे में खोला. सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए एक्ट्रेस ने मासी बनने को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक नया एहसास है, मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया है. मैं इसके लिए उत्साहित हूं.” आकांशा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने और आलिया ने कई बार लड़ाई की है, लेकिन इससे उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा है. आकांक्षा ने कहा कि रणबीर गपशप में योगदान नहीं देता है, लेकिन बहुत सारे सवाल पूछता है. रणबीर के साथ उनका तालमेल कैसा है? आकांक्षा ने कहा, ‘अब हम सब परिवार हैं.’

5:15 PM. 17 Nov 225:15 PM. 17 Nov

कृति सेनन का मजेदार जवाब

कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा सकता है. यहां जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ”आपके पार्टनर कहां है”. जिसपर कृति ने करारा जवाब देते हुए कहा, तो क्या हुआ…एक्ट्रेस की अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया. बता दें कि इस इवेंट में दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, तेजस्वी प्रकाश, एली अवराम, नरगिस फाखरी जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए.

Fighter फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण हुई रवाना

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी आगामी एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. आज एक्ट्रेस इसकी शूटिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुई. फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन भी है, जो पहले ही शूटिंग लोकेशन पर पहुंच चुके है. एयरपोर्ट पर दीपिका को बॉस लेडी अवतार में देखा गया, अपनी अदाओं से वह कहर ढा रही थी. फाइटर गणतंत्र दिवस 2024 वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे. फाइटर के निर्माताओं ने फिल्म में वीएफएक्स के लिए प्रमुख कंपनी डबल नेगेटिव (डीएनईजी) को शामिल किया है.

मधुर भंडारकर की फिल्म India Lockdown का घमाकेदार ट्रेलर रिलीज

मधुर भंडारकर की फिल्म भारत लॉकडाउन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो आपको कोरोना के दिनों में ले जाएगा, जिसमें लोग सड़कों पर पैदल चल रहे हैं, बच्चे खाने के लिए इधर-उधर भटक रहे है. फिल्म में प्रतीक बब्बर, अहाना कुमरा और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिका में है. लगभग ढाई मिनट के ट्रेलर में आपको एक पायलट, दिहाड़ी मजदूर, एक घर में काम करने वाली मां की पीड़ा देखने को मिलेगी. इधर प्रतीक बब्बर जो दिहाड़ी मजदूर के किरदार में नजर आ रहे है, वो पैसे की कमी की वजह से परिवार को लेकर अपने गांव पैदल जाते है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इंडिया लॉकडाउन का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया था. फिल्म की कई सारी शूटिंग लॉकडाउन में ही की गई थी. इसमें आपको सन्नाटा देखने को मिलेगा. लोग बेबस बैठे हुए है. हमारे फ्रंटलाइन वर्कर काम पर लगे हुए है. सभी जगह अफरा-तफरी का माहौल है. ये फिल्म आपको 2 साल पीछे लेकर जाएगी. फिल्म जी 5 पर 2 दिसबंर को रिलीज होगी.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में होगी सुपरहिट

शाहरुख खान कई सालों के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनके पास दीपिका पादुकोण के साथ यश राज फिल्म की पठान, राजकुमार हिरानी की डंकी, नयनतारा के साथ एटली का जवान है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब शाहरुख खान ने दावा किया कि वह बिल्कुल भी नर्वस नहीं हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी सभी फिल्में सुपरहिट होंगी. शारजाह में एक कार्यक्रम में एंकर से दिल से दिल की बात करते हुए, शाहरुख खान ने उल्लेख किया कि जब उनके काम की बात आती है, तो उनका क्या मानना ​​​​है और क्यों वह सोने जाते हैं और सुबह इस विश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ उठते हैं कि उनकी फिल्में और प्रोजेक्ट उन लोगों को पसंद आएंगे जिनके लिए इसे बनाया गया है.

इस क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा को बताया अपना फेवरेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर लाइमलाइट में है. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जमकर मेहनत कर रही है. अक्सर वो फिल्म को लेकर तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इस मूवी में वो तेज गेंदबाजी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में दिखाई देंगी. इस बीच झूलन ने यूजर के एक सवाल पर अनुष्का का नाम लेते हुए जवाब दिया, जो अब वायरल हो रहा है. दरअसल, क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था. इसमें झूलन से एक फैन ने अनुष्का शर्मा के लिए एक शब्द लिखने के लिए कहा. इसपर क्रिकेटर ने लिखा, फेवरेट. उनके इस जवाब को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाई. साथ ही रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया.

Entertainment News: शाहरुख खान की फिल्म पठान, डंकी, जवान बॉक्स ऑफिस पर होगी सुपरहिट, SRK का दावा, VIDEO

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई Riya Sen

रिया सेन आज महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं. राहुल के साथ चलने वाले अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो जैसे वे एक-दूसरे से बात कर रहे थे, सोशल मीडिया पर साझा किए गए. इससे पहले, अभिनेता पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ घूमते देखा गया था, जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा के लिए उनके साथ शामिल हुई थीं. बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं. राहुल ने अबतक 1550 किमी से ज्यादा तक का सफर तय किया है. राहुल गांधी ने ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी. जिसमें कई नेता शामिल हुए थे.

12:48 PM. 17 Nov 2212:48 PM. 17 Nov

सारा अली खान का खूबसूरत अंदाज

सारा अली खान ने अब आने वाली फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें शेयर की है. तस्वीरों में सारा को गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. एक्ट्रेस एक खेत में पोज देते दिख रही है. वो खाट पर भी बैठकर तसवीरें क्लिक करवाती दिखी. इसपर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है.

12:48 PM. 17 Nov 2212:48 PM. 17 Nov

करीना कपूर की तसवीर पर आया आलिया का कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है. इन दिनों वो निर्देशक हंसल मेहता की अगली फिल्म में बिजी है. सेट से तसवीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, डोवर डायरीज, यूनाइटेड किंगडम 2022 हमेशा सेट पर एक मूड हंसल मेहता. इसपर कमेंट करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, लविंग दिज लुक्स.

65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी

65वां ग्रैमी अवार्ड्स 5 फरवरी 2023 को होने वाला है. इसे होस्ट कॉमेडियन ट्रेवर नोआ करेंगे, जो पिछले दो संस्करणों के होस्ट रह चुके है. 2023 ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की पूरी सूची जारी कर दी गई है. आपको बताते है किन सेलेब्स को नॉमिनेटेड किया गया है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

Record of the Year

  • ABBA – डोंट शट मी डाउन

  • एडेल – ईजी ऑन मी

  • बेयोंसे – ब्रेक माय सोल

  • ब्रांडी कार्लिले फिचरिंग लुसियस – यू एंड मी ऑन द रॉक

  • दोजा कैट – वुमन

  • हैरी स्टाइल्स – ऐज़ इट वाज़

  • केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5

  • लिज़ो – अबॉउट डेमन टाइम

  • मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस

  • स्टीव लेसी – बैड हैबिट

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola