Live Updates

Entertainment News Updates: शिल्पा शेट्टी लंदन में मना रही छुट्टियां, ‘KKK12’ का नया प्रोमो रिलीज

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Updates: कंगना रनौत ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. एक्ट्रेस ने उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट लिखा. वहीं, शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन वेकेशन मना रही है. उन्होंने कई तसवीरें पोस्ट की है.

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो आया सामने 

कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस करवाया गया है. वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं.

आलिया भट्ट ने शेयर की तसवीर

आलिया भट्ट की लेटेस्ट तसवीर सामने आई है. एक्ट्रेस ने सेल्फी शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

“दोबारा” अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित

फिल्मकार अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ‘दोबारा’ मॉन्ट्रियाल में आयोजित फैंटेसिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 26वें संस्करण में प्रदर्शित की जाएगी. इस फिल्म में तापसी पन्नू ने अहम भूमिका निभाई है. ‘दोबारा’ 2018 में रिलीज हुई स्पेनिश फिल्म “मिराज” की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म को हाल ही में लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) में पहली बार प्रदर्शित किया गया था. “दोबारा” एकमात्र भारतीय फिल्म है जिसे कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में आयोजित होने वाले फैंटेसिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा. फिल्म महोत्सव के 26वें संस्करण का आयोजन 14 जुलाई से तीन अगस्त 2022 तक किया जाएगा.

आयुष्मान खुराना का लुक आया सामने 

नेशनल डॉक्टर्स डे पर आयुष्मान खुराना ने अपने फैन्स को दिया है एक खास सरप्राइज. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी की टीम के साथ मिलकर फिल्म से अपना लुक जारी किया हैं. इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया हैं। इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना एक गायनोकोलॉजिस्ट का रोल निभा रहें हैं, जिसमें उनके साथ अहम रोल निभाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और वेटरेन एक्ट्रेस शेफाली शाह नजर आने वाली हैं.

फिल्म पठान के सेट से लीक हुई शाहरुख खान की फोटो

फिल्म पठान के सेट से शाहरुख खान की तसवीर लीक हुई है, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे है. व्हाइट कलर की कॉलर वाली शर्ट पहने वो दिख रहे है. इसमें उन्होंने सनग्लासेस भी लगाया हुआ है. बता दें कि ये मूवी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी.

हिमांशी खुराना-आसिम रियाज का नया गाना रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola