Jawan Box Office Collection Day 5: क्या मंडे टेस्ट में पास हुई शाहरुख खान की जवान? जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2023 7:14 AM

विज्ञापन

Jawan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने मंडे टेस्ट अच्छे नंबर्स से पास कर लिया. फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बहुत पास है. चलिए आपको बताते है कितना कलेक्शन सोमवार को हुआ.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारी और अब शानदार कमाई कर रही है. शाहरुख-नयनतारा स्टारर मूवी ने सोमवार को अच्छी कमाई की है.

undefined

एटली द्वारा निर्देशित जवान ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है. Sacnilk.com के मुताबिक, जवान के पास सोमवार को अच्छी ऑक्यूपेंसी थी. मूवी ने पांचवे दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ जवान ने भारत में 286 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है.

undefined

उम्मीद है कि जवान आज मंगलवार को भारत में 300 रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. बता दें कि मूवी में नयनतारा, विजय सेतुपति के अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि हैं. दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने इसमें कैमियो किरदार निभाया है.

undefined

जवान अपने शुरुआती वीकेंड में ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है. सोमवार को जवान ने दुनिया भर में अपने शुरुआती सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 535 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

undefined

अक्षय कुमार ने शाहरुख को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी. एक्स पर अक्षय ने लिखा, “क्या भारी सफलता!! बधाई हो मेरे जवान पठान @iamsrk. हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे.”

undefined

शाहरुख ने अक्षय कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “आप ने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी. शुभकामनाएं और स्वस्थ रहो खिलाड़ी! लव यू.”

undefined

जवान के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की कास्टिंग पूरी करने में एक साल से अधिक का समय लगा था. बता दें कि मूवी के कई नामी चेहरे है.

undefined

शाहरुख की जवान की तारीफ करते हुए महेश भट्ट ने कहा, “सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं; वे चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं.”

undefined

महेश भट्ट ने आगे कहा, ”एक सुपरस्टार वह होता है जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का उपयोग करता है, एक निशान छोड़ता है दूसरों के अनुसरण के लिए प्रेरणा का स्रोत. शाहरुख इसका जीवंत अवतार हैं.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola