Jawan Advance Booking: 'जवान' ने रिलीज से पहले बेचे इतने टिकट, फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा शाहरुख खान का जादू

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Sep 2023 3:22 PM

विज्ञापन

Jawan Advance Booking: पठान की ऐतिहासिक सफलता के बाद शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी जवान को लेकर चर्चा में है. एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और धड़ाधड़ टिकटें बिक रही है. चलिए आपको बताते है अबतक कितनी टिकटें बिकी है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी जवान को लेकर सुर्खियों में है. मूवी 7 सिंतबर को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

undefined

जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और धड़ाधड़ टिकटें बिक रही है. तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “#जवान एडवांस बुकिंग स्टेटस. नोट: नेशनल चेन्स में *गुरुवार* / *दिन 1* के लिए टिकट बेचे गए… अपडेट: रविवार, दोपहर 12 बजे * #PVR + #INOX: 168,000, * #Cinepolis: 35,300, * कुल : 203,300 टिकट बिके #SRK #नयनतारा #विजयसेतुपति #दीपिकापादुकोण.”

undefined

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट में लिखा,संयुक्त राज्य अमेरिका में #जवान की अग्रिम बुकिंग शानदार शुरुआत हो गई है. 25K टिकट का आंकड़ा पार किया और 3 करोड़ की कमाई की. अग्रिम बिक्री – $401,755 [ 3.32 करोड़] स्थान – 524 शो – 2050 टिकट – 26765. #जवानएडवांसबुकिंग|#शाहरुखखान

undefined

Sacnilk.com के अनुसार, जवान की कुल कमाई 13.17 करोड़ रुपये और बेची गई टिकटें 4.26 लाख हैं. बता दें कि जवान ने हिंदी (2D) में 12.17 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ 4 लाख से अधिक टिकट बेचे.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान 2डी और आईमैक्स दोनों फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें किंग खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति अह किरदार में हैं. इसके अलावा सान्या मल्होत्रा भी है. दीपिका पादुकोण कैमियो रोल निभा रही है.

undefined

पहली बार हम शाहरुख खान और विजय सेतुपति को बड़े पर्दे पर आमने-सामने देखेंगे, और एटली के निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने के साथ, सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है.

undefined

पठान की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद उम्मीदें आसमान पर हैं. दावा किया जा रहा है कि जवान पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और तगड़ी ओपनिंग करेगी.

undefined

जवान में अपने गंजे लुक को लेकर शाहरुख खान ने कहा, “मैं फिल्म में गंजा भी हूं, इसलिए यह कुछ ऐसा है जो मैं अपने जीवन में कभी नहीं करूंगा. यह पहली और आखिरी बार था. अभी आप लोगों के लिए मैं गांजा भी हो गया हूं. तो इसी की इज्जत के लिए चले जाना… मुझे गांजा होने का या देखने का मौका मिले या ना मिले, क्या पता.

undefined

शाहरुख खान ने कहा, यह 2 घंटे और 45 मिनट की फिल्म है, मुझे उम्मीद है कि हमने फिल्म में जो कुछ भी दिखाया है, उसका आप आनंद लेंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola