Sarkari Naukri: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 38480 टीचिंग, नॉन टीचिंग पोस्ट पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Sarkari Naukri, EMRS Recruitment 2023: NESTS ने EMRS भर्ती 2023 के लिए भर्ती नियम नोटिस जारी किया है. आधिकारिक सूचना नीचे दी गई है.
Sarkari Naukri, EMRS Recruitment 2023: जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी, NESTS ने शिक्षण और गैर शिक्षण पदों के लिए EMRS भर्ती 2023 नियम नोटिस जारी किया है. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 38480 शिक्षण, गैर शिक्षण पदों के लिए अधिसूचना EMRS की आधिकारिक साइट emrs.tribal.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है. उम्मीदवार पदों की संख्या, प्रत्येक पद के लिए पात्रता मानदंड और अन्य डिटेल नीचे देख सकते हैं.
प्रधानाचार्य: 740 पद
वाइस प्रिंसिपल: 740 पद
पीजीटी: 8140 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस): 740 पद
टीजीटी: 8880 पद
कला शिक्षक: 740 पद
संगीत शिक्षक: 740 पद
शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 1480 पद
लाइब्रेरियन: 740 पद
स्टाफ नर्स: 740 पद
छात्रावास वार्डन: 1480 पद
लेखाकार: 740 पद
कैटरिंग असिस्टेंट: 740 पद
चौकीदार: 1480 पद
कुक : 740 पद
काउंसलर: 740 पद
ड्राइवर: 740 पद
इलेक्ट्रीशियन-कम-प्लम्बर: 740 पद
माली: 740 पद
जूनियर सचिवालय सहायक: 1480 पद
लैब अटेंडेंट: 740 पद
मेस हेल्पर: 1480 पद
वरिष्ठ सचिवालय सहायक: 740 पद
स्वीपर : 2220 पद
जो उम्मीदवार ऊपर उल्लिखित पदों की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में जानना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं. नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें.
प्रत्येक सीधी भर्ती को प्रारंभ में प्रोब्रेशन पर नियुक्त किया जाएगा. प्रोबेशन पीरियड नियुक्ति की तिथि से 2 वर्ष होगी, जिसे 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है. एक बार प्रोबेशन पीरियड समाप्त हो जाने के बाद, यदि नियुक्ति प्राधिकारी उसके प्रदर्शन से संतुष्ट है तो वह नियुक्ति की पुष्टि के लिए पात्र होगा/होगी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




