वैष्णो देवी में Elvish Yadav और उनके दोस्तों ने किया कुछ ऐसा… कि गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

एल्विश यादव और राघव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक शख्स ने एल्विश और राघव से उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए कहा था, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया.

विज्ञापन
undefined

यूट्यूबर एल्विश यादव ने जबसे बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम किया है, तबसे सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

विज्ञापन
undefined

बीते दिनों एल्विश यादव जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे. यहां यूट्यूबर ने पहाड़ों से कुछ फोटोज भी शेयर की. जिसपर काफी ज्यादा प्यार मिला. हालांकि अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग उन्हें पीटते हुए दिख रहे हैं.

undefined

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव भीड़ से घिरे हुए और लगभग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ निर्माता राघव शर्मा भी थे.

undefined

वायरल वीडियो में एल्विश और राघव भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं. कुछ लोग उनका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए भी नजर आ रहे हैं. टाइम्स नाउ डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स ने एल्विश और राघव से उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए कहा था, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया. इससे वह व्यक्ति क्रोधित हो गया और उसने राघव का कॉलर पकड़ लिया, जबकि यूट्यूबर वहां से भाग गया.

undefined

यह घटना एल्विश यादव के नोएडा स्नेक वेनम मामले के संबंध में सुर्खियों में आने के कुछ सप्ताह बाद आई है. यह सब एक एफआईआर से शुरू हुआ, जो एल्विश के खिलाफ दायर की गई थी, क्योंकि उनका नाम एक रेव पार्टी में आया था, जहां सांप और जहर पाया गया था.

undefined

बाद में एल्विश ने दावा किया कि उनके खिलाफ सभी आरोप निराधार और सबूत रहित हैं. उन्होंने कहा, “मैं सुबह उठा और देखा कैसी खबरें फैल रही हैं, मेरे खिलाफ मीडिया में. जितने अरोप मेरे ऊपर लगे हैं सब बेबुनियाद हैं, फेक है और एक प्रतिशत भी में सच्चाई है नहीं है.”

undefined

एल्विश के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी ज्यादा परेशान है. एक यूजर ने लिखा, ”आप फोटो खिचवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को तंग नहीं कर सकते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एल्विश आप ठीक तो हैं ना.”

undefined

एल्विश यादव इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं. उन्होंने बिग बॉस जीतने वाले पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया. उसके बाद, उन्होंने कई संगीत वीडियो में अभिनय किया.

undefined

एल्विश यादव अपने ब्लॉग से फैंस को अपनी रियल लाइफ अपडेट्स देते रहते हैं. उनको अक्सर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola