सांपों के जहर वाली रेव पार्टी पर Elvish Yadav ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अगर मेरी भागीदारी मिली तो…’

Updated:
विज्ञापन

Elvish Yadav Arrested

बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. एल्विश के खिलाफ पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप है. अब इस पूरे मामले पर एल्विश ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार रात नोएडा में एक रेव पार्टी से सांप और सांप का जहर बरामद होने के उनपर एफआईआर दर्ज हुआ है.

विज्ञापन
undefined

एल्विश यादव ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. एल्विश ने अपने सभी आरोपों से इनकार करते हुए एक वीडियो बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि, “मैं सुबह उठा और मैंने देखा कि मेरे खिलाफ कैसी-कैसी न्यूज फैल रही है. पूरी मीडिया में खबर है कि एल्विश यादव अरेस्ट हो गए हैं, एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए, ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं.”

undefined

एल्विश यादव ने कहा, ‘मैं सीएम योगी और पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं. मीडिया मेरा नाम खराब ना करे. जो भी आरोप लग रहे हैं कि उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं.’

undefined

एल्विश यादव ने कहा, जितने भी आरोप मेरे ऊपर लगे हैं, ये सारे बेबुनियाद हैं. सारे फेक हैं. एक प्रतिशत भी इनमें सच्चाई नहीं है. मैं यूपी पुलिस और प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं.”

undefined

यूट्यूबर ने कहा, मैं यूपी पुलिस, प्रशासन व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि अगर मेरी 0.1 प्रतिशत भी इसमें भागीदारी मिल जाती है तो मैं सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं.”

undefined

यूट्यूबर ने कहा, मीडिया से एक रिक्वेस्ट है कि कृपया करके जब तक आपके पास ठोस सबूत न हो जाएं, प्लीज मेरा नाम खराब न करें. ये जितने भी इल्जाम लगे हैं, इनसे मेरा दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. अगर ये प्रूव होते हैं तो मैं उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं.”

undefined

एल्विश और उनके 5 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण, रविनाथ फिलहाल हिरासत में हैं. एफआईआर के मुताबिक इनके पास से 20 मिलीलीटर सांप का जहर, 9 जहरीले सांप (5 कोबरा, 1 अजगर, 1 दोमुंहा सांप, 1 रैट स्नेक) मिलेय एफआईआर कॉपी के मुताबिक आरोप है कि वे रेव पार्टियों के दौरान सांप और सांप के जहर का इस्तेमाल करते हैं.

undefined

पशु कल्याण अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एल्विश यादव नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउस में अन्य लोगों के साथ रेव पार्टी करता था तथा सांप के जहर और जिंदा सांपों के साथ वीडियो बनाता था.

undefined

गौरव गुप्ता ने यह भी दावा किया कि पार्टी में विदेशी महिलाओं को बुलाया जाता था और वहां सांप के जहर तथा मादक पदार्थ का सेवन किया जाता था.

undefined

प्रखंड वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामले में लगाए गए आरोप कड़े हैं जो गैर-जमानती हैं और सात साल की जेल की सजा हो सकती है. आरोपियों से जब्त किए गए सांप के जहर को इसकी गुणवत्ता का पता लगाने के लिए प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया है.”

Also Read: बुरे फंसे Elvish Yadav, सांपों का जहर और विदेशी लड़कियों के साथ पार्टी, Bigg Boss OTT 2 के विनर के खिलाफ FIR
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola