Live Updates

Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी ने परीक्षा से लेकर जिंदगी जीने के सिखाएं गुर, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2023 LIVE: भारत सरकार 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पर चर्चा 2023 आयोजित करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कर रहें हैं. कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. जो इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं नीचे सीधा वीडियो लिंक है और लाइव प्रसारण किया गया है. आप देख सकते हैं-

विज्ञापन

दिल्ली से अभिभावक का पीएम मोदी से सवाल

अभिभावक- स्टूडेंट सोसायटी में कैसे व्यवहार करें?

पीएम मोदी- कौन है समाज? छात्रों को समाज के विभिन्न भागों में भेजे. उन्हें विस्तार करने का मौका दें. बच्चों को बंधनों में न बांधें. नए-नए दायरे में ले जाना चाहिए. ध्यान रखें कि बच्चा गलत रास्ते पर न जाएं, लेकिन उसको जंजीरों में न बाधें.

उड़िसा से शिक्षिका सुनैना त्रिपाठी का पीएम मोदी से सवाल

सवाल- बच्चों के इंट्रेस्ट और शांतिपूर्ण माहौल में कैसे पढ़ाएं?

पीएम मोदी- आजकल शिक्षक अपने में खोए रहते हैं. पीएम मोदी ने कहा शिक्षकों की मैं आलोचना नहीं करना चाहता. आज कल शिक्षक मोबाइल में सिलेबस रखते हैं. छात्रों को सवाल पूछने का मतलब ये नहीं कि वो आपकी क्लास ले रहा है. सवाल पूछने की मतलब है उसे जानने की जिज्ञासा है. उसे रोकिए-टोकिए मत. छात्रों के सावल की सराहना करें.

हैदराबाद से आर अक्षरा श्री का पीएम मोदी से सवाल

छात्र- अलग-अलग भाषा कैसे सीख सकते हैं और ये क्यों जरूरी है.

पीएम मोदी- फोकस के अलावा एक्ट्रा वर्क होना जरूरी है. हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करें. दुनिया कि सबसे पुरातन भाषा जिस देश के पास हो उसे देश को गर्व होना चाहिए. तमिल पूरी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है.

जम्मू से निदा कक्षा-10वीं की छात्रा का सवाल

छात्र- परीक्षा के बाद परिणाम के तनाव से कैसे निकलें

पीएम मोदी- सच्चाई का सामना करना सीखें. अभिभावकों को परीक्षा के बारे में सही बताएं की कैसी रही आपकी परीक्षा. कोई भी परीक्षा आखिरी नहीं होती है. हमें इस तनाव से मुक्ति का संकल्प लें.

भोपाल से दीपेश कक्षा- 10वीं के छात्र का सवाल

छात्र- बिना ध्यान भटकाएं कैसे अपने पढ़ाई पर फोकर रखें,

छात्र- सोशल मीडिया से दूर रहकर कैसे पढ़ाई करें.

छात्र- ऑनलाइन पढ़ाई के वक्त कई चीजें हमें डिस्ट्रैक करते हैं.

पीएम- सबले पहले निर्णय करें आप स्मार्ट हैं या गैजेट्स स्मार्ट हैं… जब आप गैजेट को स्मार्ट मान लेते हैं आपकी गलती वहीं से शुरू हो जाती है. आपकी स्मार्टनेस जितना सही होगी आप गैजेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

गैजेट आज के समय के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है. आज के समय 6 घंटे लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं. गैजेट लोगों को गुलाम बना कर रखा है. टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करने के बारे में जानें.

चंडीगढ़ मन्नत बाजा- कक्षा-12वीं और सिक्किम से अष्टमी-11वीं की छात्रा पीएम मोदी से सवाल

छात्र- विपक्ष की चुनौतियों के बावजूद आप कैसे सकारात्म रहते हैं, मार्गदर्शन करें-

पीएम मोदी- आलोचना समृद्ध लोकतंत्र के लिए एक शर्त है. इसे नकारा नहीं जा सकता है. लोग आपकी कमियों को बताएंगे जो आपके लिए अच्छी बात है, ताकि आप उसमें सुधार कर सकें. आलोचना करने के लिए बहुत अध्ययन करना करना पड़ता है. टिचर से मिलना होता है, आपकी हर गतिविधियों पर ध्यान देना होता है तब समझ में आता है कमी कहां है, लेकिन परिवार वालों की बातें आपको टोका टोकी लगता है.

अभिभावको से पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे बच्चों की तुलना अपने बच्चों से न करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola