झारखंड: कोयला कारोबारी इजहार अंसारी हजारीबाग से अरेस्ट, कोल लिंकेज केस में छापेमारी के बाद ईडी ने दबोचा
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 16 Jan 2024 11:11 PM
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 3 मार्च 2023 को इजहार अंसारी के आवास समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. मिल्लत कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी के दौरान घर में 3.58 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए थे. दूसरी बार ईडी ने छापेमारी कर इजहार अंसारी को अरेस्ट कर लिया.
हजारीबाग: कोल लिंकेज केस में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि शाम 7:50 बजे इनकी गिरफ्तारी हुई है. ईडी के अधिकारियों ने आज मंगलवार की सुबह से हजारीबाग और रामगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकानों पर ईडी ने दूसरी बार छापेमारी की है. ईडी की टीम सुबह 7 बजे कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के आवास पर पहुंच गयी थी. ईडी की आठ सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. छापेमारी दल के साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे. इससे पहले इजहार अंसारी के यहां 3 मार्च 2023 को ईडी की छापामारी हुई थी.
रामगढ़ की कोयला फैक्ट्री में भी ईडी की रेड
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. सुबह से आवास व ऑफिस में छापेमारी के बाद देर शाम को ईडी ने अरेस्ट कर लिया. शाम 7:50 बजे गिरफ्तारी की गयी है. हजारीबाग के अलावा रामगढ़ जिला स्थित फैक्ट्री में भी ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की. आपको बता दें कि कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगबार में इजहार अंसारी की कोयले की फैक्ट्री है.
Also Read: झारखंड में फिर ईडी की छापेमारी, कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकानों पर दूसरी बार रेड
ईडी ने पहली बार 14 ठिकानों पर की थी छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 3 मार्च 2023 को इजहार अंसारी के आवास समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. मिल्लत कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी के दौरान घर में 3.58 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए थे. जेएसएमडीसी के कोयला लिंकेज से संबंधित कागजात भी जब्त किए गए थे. हजारीबाग डेमोटांड़, बरही, पंचमाधव, जरबा, 15 माइल स्थित फैक्ट्री और रामगढ़ जिले के बोंगाबार में फैक्ट्री समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










