Dunki Movie Review: देश ही नहीं विदेश में भी छा गई शाहरुख खान की डंकी,यूजर्स बोले- राजकुमार हिरानी की कहानी...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म डंकी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर एक्स पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. पहले शो में से एक न्यूजीलैंड में हुआ और देश के एक दर्शक ने फिल्म का रिव्यू किया है. एक यूजर ने लिखा, डंकी एक भावनात्मक रोलर कोस्टर है. आप एक ही समय में हंसते और रोते हैं.

विज्ञापन

Dunki Movie Review: शाहरुख खान की डंकी आखिरकार गुरुवार 21 दिसंबर यानी आज काफी लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. राजकुमार हिरानी और शाहरुख पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. साल 2023 एक्टर के लिए अब तक का सबसे खास साल रहा है. उनकी जवान, पठान, ने दुनियाभर में जमकर कमाई की और उनके लिए फैंस की दीवनागी देखने को मिली. यूजर्स का मानना ​​है कि शाहरुख और राजकुमार बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी. फिल्म मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी गैलेक्सी में अपनी पहली स्क्रीनिंग के लिए तैयार है, जो सुबह 5:55 बजे है. वहीं, पहले शो में से एक न्यूजीलैंड में हुआ और देश के एक दर्शक सदस्य ने फिल्म का रिव्यू किया है. चलिए आपको बताते है एक्स पर यूजर्स फिल्म को लेकर क्या कह रहे हैं.

डंकी को लेकर आ रहे ऐसे रिएक्शन

डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर हैं. इसे अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है. डंकी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए प्रमाणपत्र हासिल किया है और फिल्म करीब 2 घंटे और 41 मिनट के रनटाइम का है. फिल्म को लेकर एक्स (पहले ट्विटर) पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. पहले शो में से एक न्यूजीलैंड में हुआ और देश के एक दर्शक ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, डंकी एक भावनात्मक रोलर कोस्टर है. आप एक ही समय में हंसते और रोते हैं. विक्की कौशल को याद किया जाएगा और हां हार्डी नामुना नहीं हैं- वह किंग खान हैं. घर की याद आ रही है. उसके बाद उन्होंने लिखा, “डंकी हमेशा घर की याद आने वाली भावना – शैली में देशभक्ति के रूप में बनी रहेगी.”

यूजर्स फिल्म को बता रहे सुपरहिट

एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, “राजकुमार हिरानी ने इसे फिर से किया है. स्क्रिप्ट बेहतरीन है, अभिनय लाजवाब है और फिल्म हमेशा हिंदी सिनेमा के रत्नों में शुमार रहेगी. निर्देशन की दृष्टि से मुझे नहीं लगता कि राजकुमार हिरानी से बेहतर कोई कर सकता है. न्यूजीलैंड से एक यूजर ने लिखा, राजकुमार हिरानी की कहानी कहने की कुशलता, ऐतिहासिक सटीकता के प्रति समर्पण के साथ, डंकी को एक कालजयी उत्कृष्ट कृति तक ले जाती है, जो अब तक बनी बेहतरीन फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर लेती है. साथ ही कहा कि ये किंग खान की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है.

https://twitter.com/DoctorranaAyaz1/status/1737616260568105147

गिरीश जौहर ने कही ये बात

फिल्म निर्माता और फिल्म क्रिटिक्स गिरीश जौहर ने एक्स पर डंकी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा एक्शन शैली की फिल्मों के बीच यह दर्शकों के लिए ताजी हवा का झोंका होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि डंकी महिला दर्शकों के लिए एक सौगात होगी. गिरीश जौहर ने ट्वीट किया, “2023 में #BoxOffice पर ढेर सारी एक्शन फिल्मों के बाद…#Dunki ताजी हवा की तरह आती है…मजबूत, भावनात्मक, संदेश देने वाली…दिल से भरी कहानी.. बचे हुए लोगों को भी पसंद आएगी / वंचित “महिला लोक” (पूरे वर्ष)… वे टीकेटी विंडो पर परिवारों को आगे बढ़ाने की मांग को आगे बढ़ाएंगी”.

Also Read: Dunki First Movie Review: शाहरुख-राजकुमार हिरानी की डंकी की कहानी होगी सबसे हटकर और अलग, पहला रिव्यू आया सामने

आमिर खान बोले- राजकुमार हिरानी मेरे…

आमिर खान ने 3 इडियट्स के रैंचो बनकर एक वीडियो में कहा, “राजकुमार हिरानी मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं. राजू, 20 साल पूरे करने पर बधाई. हम सभी यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि आपने और शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी के साथ क्या जादू पैदा किया है. आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जैसे-जैसे आप क्षमता का अनुसरण करेंगे, आपको सफलता मिलेगी. ढेर सारा प्यार.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola