Don 3: शाहरुख खान की जगह अब ये फेमस एक्टर बनेगा डॉन, मेकर्स जल्द करेंगे अनाउंसमेंट, जानें इनसाइड डिटेल्स
डॉन 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब जो खबर आई है, वो फैंस को निराश करने वाली है. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान डॉन 3 का हिस्सा नहीं बनेंगे. तीसरे पार्ट में उनकी जगह रणवीर सिंह ने ले ली है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन 3 पिछले काफी समय से चर्चा में है. हाल ही में, लंबे इंतजार के बाद, निर्माता रितेश सिधवानी ने कंफर्म किया था कि फिल्म का सीक्वल जल्द ही बन रहा है. वहीं फरहान अख्तर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि, कहानी में मोड़ तब आया जब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए हैं और फरहान सीरीज को आगे ले जाने के लिए एक नए अभिनेता की तलाश में हैं.
कुछ समय पहले, खबरें आने लगीं कि अभिनेता रणवीर सिंह, शाहरुख खान की जगह लेने वाले हैं. अब, एक सूत्र ने विशेष रूप से न्यूज 18 को बताया कि रणवीर को वास्तव में डॉन 3 में टाइटिलर का किरदार निभाने की पुष्टि हो गई है. रणवीर एक्सेल एंटरटेनमेंट के पसंदीदा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दिल धड़कने दो (2015) और गली बॉय (2019) जैसी फिल्मों को सुर्खियों में रखा है. दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. सूत्र ने बताया, “शाहरुख के बाहर निकलने के बाद, डॉन 3 के निर्माता एक लोकप्रिय और विश्वसनीय नाम की तलाश कर रहे थे, जो डॉन की विरासत को आगे ले जा सके और उन्होंने आखिरकार रणवीर को चुना है. फिल्म के निर्माता जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगे.
शाहरुख खान ने 2006 में डॉन के रीमेक में अभिनय किया, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित किया गया था. डॉन 2 नामक सीक्वल, 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया. फिल्म डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006) में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और ओम पुरी प्रमुख भूमिकाओं में थे. करीना कपूर खास रोल में नजर आईं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










