ePaper

Diwali 2021 : कुम्हारों की दिवाली इस साल भी रहेगी फीकी, कोरोना के बाद अब महंगाई ने चाक की रफ्तार कर दी धीमी

Updated at : 31 Oct 2021 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2021 : कुम्हारों की दिवाली इस साल भी रहेगी फीकी, कोरोना के बाद अब महंगाई ने चाक की रफ्तार कर दी धीमी

पिछले दो साल से दीया की बिक्री कम हो गयी है. पिछले साल कोरोना के कारण बिक्री नहीं हुई, तो इस साल तेल व घी के मूल्य में वृद्धि का असर पड़ा है. महंगाई के कारण अच्छी बिक्री नहीं है. तेल के बढ़ते भाव के कारण दीयों की मांग घट गई है.

विज्ञापन

Diwali 2021, चतरा न्यूज (विजय शर्मा) : इस साल भी कुम्हारों की दिवाली फीकी रहेगी. सरसों व तिल के तेल तथा घी की बढ़ती कीमतों ने कुम्हारों के चाक की रफ्तार धीमी कर दी है. तेलों के बढ़ते दाम के कारण मिट्टी का दीया कम बिकने की उम्मीद है. यह आकलन दुर्गा पूजा के दौरान दीयों की मांग नहीं होने पर लगाया जा रहा है. इटखोरी के कुम्हार इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि पिछले साल कोरोना महामारी ने कमाई पर पानी फेर दिया था. इस साल महंगाई का असर पड़ रहा है.

कुम्हार कामेश्वर प्रजापति ने कहा कि इस साल मात्र पांच हजार दीया बनाये हैं, दुर्गा पूजा में बिक्री नहीं होने के कारण दिवाली की बिक्री का अंदाजा लग जाता है. दुर्गा पूजा में काफी कम दीया बिका था. तेल व घी का दाम बढ़ जाने का असर पड़ेगा. कैलाश प्रजापति ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों का असर हमलोगों के कारोबार पर भी पड़ा है. इस साल कम दीया बनाया गया है. लोग मोमबत्ती जलाकर दिवाली मनायेंगे.

Also Read: झारखंड में दिवाली व छठ पर सिर्फ 2 घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी, ये है निर्धारित समय, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

बौध प्रजापति ने कहा कि इस साल तीन हजार दीया बनाया गया है. बाजार में बिक्री नहीं है. घर-घर घूमकर वे दीया बेचेंगे. तेल का दाम बढ़ जाने के कारण दीया की मांग घट गई है. मेघु प्रजापति ने कहा कि पिछले दो साल से दीया की बिक्री कम हो गयी है. पिछले साल कोरोना के कारण तो इस साल तेल व घी के मूल्य में वृद्धि का असर पड़ा है. महंगाई के कारण बिक्री कम होने का उम्मीद है. मानकी प्रजापति ने कहा कि तेल के बढ़ते भाव के कारण दीयों की मांग घट गई है. पहले सब्जी छौंकने के लिए तेल का जुगाड़ करने में लगे हैं. उसके बाद दीया जलाने की सोच रहे हैं.

Also Read: JJMP के गुमला सुप्रीमो सुकर उरांव को उसके ही साथियों ने गोलियों से भून डाला, हथियार व लेवी के पैसे लेकर भागे

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola