Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi : दिवाली कल, जानें कब करें लक्ष्मी पूजन, विधि, शुभ मुहूर्त, डिटेल्स
Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi: दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है. दिवाली के पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है. जानें आज दीवाली की पूजा करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री, आरती, मंत्र समेत पूरी डिटेल्स.
दीपावली शुभ मुहूर्त
दिवाली के शुभ दिन पर, प्रदोष काल के दौरान लक्ष्मी पूजा की जानी चाहिए जो सूर्यास्त के बाद शुरू होती है और लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक चलती है. लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे अच्छा समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रबल होता है.
कब करनी चाहिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा
धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में की जानी चाहिए। प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सबसे शुभ माना जाता है. निशिता काल में यानी रात 12 बजे के आस-पास पूजा करना भी शुभ माना जाता है. इस समय तांत्रिक, पंडित और साधकों द्वारा पूजा की जाती है. इस अवधि में मां काली की पूजा की परंपरा है.
दीपावली की पूजन सामग्री
दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व में सभी देवी-देवताओं के पूजन में सबसे पहले उन्हें तिलक करने और उनका स्वागत करने के लिए रोली, कुमुकम, अक्षत (चावल), केसर, अबीर-गुलाल,हल्दी,चंदन, सिंदूर की जरूरत पड़ती है. इसके बाद देवताओं का स्वागत धूप, अगरबत्तियां, दीपक, रूई, कलावा, जनेऊ, वस्त्र, इत्र और फूल चढ़ा कर किया जाता है.
Diwali 2022: लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 11:40 अपराह्न से 12:31 पूर्वाह्न, 25 अक्टूबर
अवधि – 51 मिनट
Diwali 2022: लक्ष्मी पूजा व्रत और अनुष्ठान
दिवाली के दिन, लोगों को अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार देवताओं की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए. अमावस्या का दिन होने के कारण लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध भी करते हैं.च परंपरागत रूप से, अधिकांश पूजा उपवास रखने के बाद की जाती है. इसलिए, देवी लक्ष्मी के भक्त लक्ष्मी पूजा के दिन एक दिन का उपवास रखते हैं. शाम को लक्ष्मी पूजा के बाद व्रत तोड़ा जाता है.
Diwali 2022: लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त
दिवाली के शुभ दिन पर, प्रदोष काल के दौरान लक्ष्मी पूजा की जानी चाहिए जो सूर्यास्त के बाद शुरू होती है और लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक चलती है. लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे अच्छा समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रबल होता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए