ePaper

PHOTOS: दिल्ली में बिना टिकट घूम सकते हैं इन 4 ऐतिहासिक जगहों पर, इस वीकेंड पर बनाएं प्लान

Updated at : 06 Nov 2023 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: दिल्ली में बिना टिकट घूम सकते हैं इन 4 ऐतिहासिक जगहों पर, इस वीकेंड पर बनाएं प्लान

Delhi Tourist Places Without Ticket, Place In Delhi Without Ticket: दिल्ली में देश-विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में भारत की राजधानी के उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बिना टिकट घूमने के लिए जा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

विज्ञापन
undefined

Delhi Tourist Places Without Ticket, Place In Delhi Without Ticket: दिल्ली अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां देश-विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में भारत की राजधानी में उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बिना टिकट घूमने के लिए जा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

undefined

इंडिया गेट

दिल्ली में अगर आप हैं तो इंडिया गेट घूमने जा सकते हैं. यहां पर आपको फ्री में एंट्री मिल जाएगी. यानी कि इंडिया गेट घूमने के लिए टिकट की जरूरत नहीं पड़ेगी. बात करें लोकेशन की तो यह ऐतिहासिक गेट राजपथ पर स्थित है. पास में ही राष्ट्रपति भवन और वॉर मेमोरियल है. सुबह से लेकर शाम तक इंडिया गेट पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है.

undefined

लोटस टेंपल

दिल्ली में घूमने के लिए लोटस टेंपल (Lotus Temple) बेस्ट जगह है. यहां आप बिना टिकट लिए घूमने जा सकते हैं. यह मंदिर देखने में कमल के फूल की तरह है. भारत की लोटस टेंपल की तुलना ऑस्ट्रेलियाई के सिडनी स्थित ओपेरा हाउस से की जाती है. यह जगह सच में बेहद खूबसूरत है.

Also Read: PHOTOS: रूठी पत्नी को चाहते हैं मनाना, तो घुमा लाओ गोवा, IRCTC दे रहा स्पेशल टूर पैकेज
undefined

लोधी गार्डन

भारत की राजधानी दिल्ली में लोधी गार्डन है, जहां सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए आते हैं. दिल्ली के लोधी गार्डन में बिना टिकट एंट्री होती है. यह हुमायूं के मकबरे से मात्र 3 किमी दूर है. सुबह-शाम तक यहां लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. इस गार्डन में सिकंदर लोधी और मोहम्मद शाह की कब्र, बड़ा गुंबद और शीशा गुंबद जैसे कई स्मारक भी आपको देखने को मिल जाएंगे.

undefined

अग्रसेन की बावली

इस समय अगर आप दिल्ली में हैं और बिना टिकट घूमने के लिए जगह खोज रहे हैं तो अग्रसेन की बावली (Agrasen Ki Baoli) जा सकते हैं. यह एक संरक्षित पुरातात्विक स्थल हैं, जो नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास में बना है. इस बावड़ी में सीढ़ीनुमा कुएं हैं जिसमे करीब 105 सीढ़ियां हैं. यहां जाने के लिए आपको टिकट लेनी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Also Read: PHOTOS: परिवार के किचकिच से हो गए हैं परेशान, तो पत्नी के साथ घूम आएं अंडमान, IRCTC दे रहा है ये हॉलिडे पैकेज
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola