ePaper

दीपिका पादुकोण ने शुरू की पठान की शूटिंग, 6 साल के बाद दिखेंगी शाहरुख खान के साथ

Updated at : 23 Nov 2020 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने शुरू की पठान की शूटिंग, 6 साल के बाद दिखेंगी शाहरुख खान के साथ

Pathan Movie Announcement, Shahrukh khan in pathan, deepika apdukone starts shooting for pathan: यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग शुरु हो चुकी है. पिछले दिनों फिल्म में लीड रोल निभा रहे शाहरुख खान का फिल्म का पहला लुक जारी हुआ था, बताया जा रहा है कि किंग खान यशराज स्टूडियोज में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नजर आ रहे थे. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण आज से शाहरुख खान के साथ 'पठान' की शूटिंग करेंगी. दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले तक सकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म को खत्म करने में जुटी हुई थीं, जिसके बाद वो यशराज बैनर की 'पठान' के सेट पर पहुंच गई हैं.

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग शुरु हो चुकी है. पिछले दिनों फिल्म में लीड रोल निभा रहे शाहरुख खान का फिल्म का पहला लुक जारी हुआ था, बताया जा रहा है कि किंग खान यशराज स्टूडियोज में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नजर आ रहे थे. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण आज से शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ की शूटिंग करेंगी. दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले तक सकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म को खत्म करने में जुटी हुई थीं, जिसके बाद वो यशराज बैनर की ‘पठान’ के सेट पर पहुंच गई हैं.

वॉर जैसी फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं पठान का निर्देशन

पिछले साल कि सबसे बड़ी हिट फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान का निर्देशन करने वाले हैं. सिद्धार्थ ने इससे पहले बैंग बैंग और वॉर जैसी एक्शन पैक्ड फिल्म का निर्देशन किया है. सिद्धार्थ के हाथ में फिल्म के निर्देशन की कमान होने से पूरी उम्मीद है कि फिल्म का एक्शन का लेवल काफी शानदार रहने वाला है.

नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम पठान में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले जॉन ने धूम और जिंदा जैसी फिल्मों में भी विलेन की भूमिका निभाई है. इस फिल्म के एक्शन सीन के लिए विशेष तैयारी की जा रही है. फिल्म की यूएसपी इसके स्टंट सीन होने वाली है.

पहली बार यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

आपको बता दें ये शायद पहली बार होगी जब शाहरुख यशराज फिल्म्स की किसी एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे. इससे पहले डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, वीर जारा, चक दे इंडिया, रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और फैन जैसी रोमांटिक और ड्रामा फिल्मों में काम किया है.

इस फिल्म के अलावा शाहरुख राजकुमार हीरानी की एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. शाहरुख ने पिछली बार जीरो और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखलाया था, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाइ थीं. पिछले साल शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसलिए उनके फैन उनकी अगली फिल्म का बेसर्बी के साथ इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola