दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं वायरल, जानें कौन हैं रिजुता घोष देब?

रिजुता के इंस्टाग्राम पर 50k से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें दीपिका पादुकोण की हमशक्ल बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि वो कोलकाता की रहनेवाली हैं.
सोशल मीडिया पर अक्सर शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के सेलिब्रिटी हमशक्ल की तस्वीरों ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है. अब नेटिज़न्स ने दीपिका पादुकोण के डोपेलगैंगर को ढूंढ़ निकाला हैं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और फैंस उन्हें दीपिका की कॉपी बता रहे हैं. इनका नाम रिजुता घोष देब बताया जा रहा है जो एक डिजिटल कंटेट क्रिएटर हैं. उनकी तस्वीरों पर प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं.
रिजुता के इंस्टाग्राम पर 50k से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें दीपिका पादुकोण की हमशक्ल बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि वो कोलकाता की रहनेवाली हैं. एक यूजर ने लिखा, “अचानक इस पोस्ट को देखकर मुझे लगा कि आप दीपिका पादुकोण हैं” एक और यूजर ने लिखा, स्टनिंग, आप में दीपिका पादुकोण की झलक दिखती है. एक यूजर ने लिखा, किसी ने सच ही कहा है एक शक्ल के सात लोग. एक यूजर ने लिखा, आपके एक्सप्रेशंस कमाल के हैं.
https://www.instagram.com/p/CfjdMWqp_QN/
https://www.instagram.com/p/CfZH2-4pD_l/
इस बीच दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आनेवाली फिल्म पठान हैं. जिसमें वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आयेंगी. यशराज प्रोडक्शंस के लिए सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह बॉलीवुड में सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह शाहरुख की साल 2018 की आखिरी रिलीज जीरो के बाद बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है.
Also Read: सुष्मिता सेन से पहले वेब सीरीज ‘Aarya’ के लिए इस एक्ट्रेस को किया गया था अप्रोच, सामने आई डिटेल्स
इसके अलावा दीपिका पादुकोण एरियल एक्शन फाइटर में भी दिखाई देंगी. जिसमें वो पहली बार ऋतिक रोशन के आपोजिट दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद मार्फ्लिक्स नामक अपने बैनर के तहत निर्माता के तौर पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. इन दो सुपरहिट फिल्मों के अलावा पीकू एक्ट्रेस के पास नाग अश्विन की बड़े बजट की साइंस फिक्शन फिल्म भी है. जिसका नाम फाइनल नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन होंगे. दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में दिखेंगी जिसमें वो बिग बी संग नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




