बलिया में आम के पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव, सुसाइड नोट में मकान पर कब्जा करने का जिक्र

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Jun 2023 4:22 PM

विज्ञापन

सोहांव गांव निवासी डॉ ओमकार राय 65 वर्ष का घर गांव में भी है. कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के बगल में बागीचे में भी वे कमरा बना कर रहते थे. सोमवार की रात आम के पेड़ से लटककर अत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

बलिया. सोहांव गांव निवासी डॉ ओमकार नाथ राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. डॉ ओमकार नाथ राय ने अपने बागीचे में आम के पेड़ पर रस्सी लगाकर लटक गए. जिससे उनकी मौत हो गयी है. इसकी जानकारी सुबह तब हुई, जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका हुआ देखा. लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में वाराणसी के सिगरा स्थित मकान पर कब्जा करने का जिक्र किया है.

सुसाइड नोट में मकान पर कब्जा करने का जिक्र

सोहांव गांव निवासी डॉ ओमकार राय 65 वर्ष का घर गांव में भी है. कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के बगल में बागीचे में भी वे कमरा बना कर रहते थे. सोमवार की रात में अपने बागीचे में आम के पेड़ पर रस्सी बांध कर लटक गये. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटकते हुए उनके शव पर पड़ी तो यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. डॉ ओमकार नाथ राय के जेब से मिली सुसाइड नोट में वाराणसी के सिगरा में स्थित मकान पर कब्जे का जिक्र है.

Also Read: लखनऊ-गोरखपुर रूट पर लागू होगी नई व्यवस्था, अब एक किमी के दायरे में आगे-पीछे चल सकेंगी ट्रेनें
घटना की जांच में जुटी पुलिस

डॉ ओमकार राय के बड़े लड़के प्रभाकर राय के तहरीर पर पुलिस ने हरमीत सिंह बग्गा, जेपी सिंह, यूसुफ खान, राजू सोनकर, संतोष केशरी व सुजीत सेठ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. ओमकार नाथ राय वाराणसी में पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक भी चला चुके हैं. इस समय गांव पर ही रह रहे थे. एक मकान बलिया चन्द्रशेखर नगर में भी है. इनकी पत्नी प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुकी है. एक लड़का बिहार में अध्यापक है तो दूसरा वाराणसी में अपना बिजनेस संभालते हैं. डॉ ओमकार नाथ राय के आत्महत्या को लेकर गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola