CWG 2022, Schedule: 8वें दिन भी होगी पदकों की बरसात, देखें भारत का आज का पूरा शेड्यूल

Updated at : 05 Aug 2022 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022, Schedule: 8वें दिन भी होगी पदकों की बरसात, देखें भारत का आज का पूरा शेड्यूल

Birmingham: Silver medallist Murali Sreeshankar holds the tricolor after the Men's Long Jump Finals during the athletics in the Alexander Stadium at the Commonwealth Games, in Birmingham, UK, Thursday, Aug. 4, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_05_2022_000031B) *** Local Caption ***

भारत ने 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 कांस्य पदक जीते हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन भी भारत को कई खेलों में पदक की उम्मीद है, आइये पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालें.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022 full schedule) ने अबतक 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है. जिसमें भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारतीय खिलाड़ियों ने अबतक 20 पदक अपने नाम कर लिये हैं. जिसमें भारत ने 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 कांस्य पदक जीते हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन भी भारत को कई खेलों में पदक की उम्मीद है, आइये पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालें.

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर – हीट दो: ज्योति याराजी – दोपहर 3.06 बजे महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली – 4.10 बजे महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास – रात 12.53 बजे (शनिवार) पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक : 4.19 बजे

Also Read: Commonwealth Games: हरजिंदर कौर पर पैसों की बरसात, कांस्य पदक जीतने पर 40 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

बैडमिंटन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू): महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत

लॉन बॉल्स: महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड – दोपहर 1 बजे.

स्क्वाश: पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- 12 बजे (शनिवार).

टेबल टेनिस: मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा – दोपहर दो बजे मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर दो बजे महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला – दोपहर 3.15 बजे महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन – दोपहर 3.15 बजे

हॉकी: महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 10.30 बजे.

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे शुरू): पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक

महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola