उग्रवादी होने के शक में ग्रामीण को सीआरपीएफ ने मारी गोली
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Mar 2020 2:17 AM
मुरहू के कोयंगसार गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की अहले सुबह सीआरपीएफ की गोली लगने से एक निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक
खूंटी : मुरहू के कोयंगसार गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की अहले सुबह सीआरपीएफ की गोली लगने से एक निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुम्हारडीह गांव निवासी 36 वर्षीय रोशन होरो के रूप में की गयी है. घटना के बाद पुलिस मृतक का शव मुरहू थाना ले आयी. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेज दिया गया.
मृतक की मां रानीमय होरो और पत्नी जोसफिना होरो ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह नगाड़ा बनाने के लिए खाल लेकर रोशन सांडी गांव के लिए निकला था. वह खेतीबारी कर जीवनयापन करने वाला था. अन्य परिजनों के अनुसार रोशन अापराधिक छवि का व्यक्ति नहीं था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात उग्रवादियों की टोह में सीआरपीएफ और खूंटी जिला बल की संयुक्त टीम निकली थी. रात में उग्रवादियों की ओर से पुलिस बल पर फायरिंग की गयी थी.
इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह सीआरपीएफ की दूसरी टुकड़ी खूंटी से मुरहू गयी थी. इस दौरान रोशन होरो मोटरसाइकिल से जा रहा था. जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से भागने लगा. इस दौरान एक सीआरपीएफ जवान ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है. मामले में कहा जा रहा है कि पीड़ित पक्ष और फायरिंग में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. अब तक की पुलिस जांच में मृतक निर्दोष बताया जा रहा है.
सीएनआइ चर्च का धर्म प्रचारक रहा है रोशन
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की एक टीम आज सुबह उग्रवादियों की टोह में निकली थी. इसी क्रम में रोशन होरो बाइक से नजर आया. सीआरपीएफ के जवानों ने उस पर गोली चला दी. उसे एक गोली सिर में और एक सीने में लगी है. मृतक रोशन होरो पूर्व में सीएनआई चर्च का धर्म प्रचारक भी रह चुका है.
गुरुवार की रात पीएलएफआइ के साथ पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की मुठभेड़ हुई थी. शुक्रवार की सुबह मुरहू थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव के आसपास छापामारी के लिए मुरहू थाना, सैट और सीआरपीएफ की टीम निकली थी. इसी क्रम में बाइक सवार रोशन होरो वहां से गुजर रहा था. छापामारी दल द्वारा उसे रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह बाइक रोक कर भागने लगा. नहीं रुकने पर गोली चला दी गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक रोशन होरो का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है. झारखंड पुलिस उसके परिवार के साथ है. पुलिस के द्वारा जो भी सहायता की जा सकती है वह की जायेगी.
आशुतोष शेखर, एसपी खूंटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










