ePaper

Crime News : बड़कागांव में सौतेली मां ने नाबालिग बेटे को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 27 Jan 2021 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News : बड़कागांव में सौतेली मां ने नाबालिग बेटे को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Crime News, Jharkhand News, Hazaribagh News, बड़कागांव (हजारीबाग) : हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र सांढ़ में एक सौतेली मां द्वारा अपने सौतेले बेटे को पीट- पीट कर मार देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. वहीं, आरोपी सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस संबंध में सांढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि तापेश्वर महतो के 12 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार उर्फ भोला को उसकी सौतेली मां ने पहले मारा- पीटा. उसके बाद भी मन नहीं भरा, तो गले में रस्सी लगाकर हत्या कर दिया. हत्या करने के एक घंटा बाद बाहर निकल कर बेटे द्वारा आत्महत्या करने की बात बताने लगी. शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हुए और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी.

यह घटना 26 जनवरी, 2021 की है. जब नरेश उर्फ भोला बाहर खेल रहा था. उसी वक्त उसकी मां मीना देवी बेटे को मारपीट करते हुए घर के अंदर लेकर दरवाजा बंद कर दिया और उसकी हत्या कर दी. इधर, बच्चे के पिता तापेश्वर महतो मेला देखने गया था. गांव से फोन आने पर घर आया और बेटे को मृत देखा. बताया जाता है सौतेली मां बेटे नरेश कुमार को ठीक से खाना भी नही देती थी. वहीं, घर का चौका- बर्तन भी उसी से कराती थी. इसका विरोध करने पर उसे मारा-पीटा जाता था.

Also Read: मनातू में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड, AK- 47 समेत 3 नक्सली गिरफ्तार

ग्रामीणों के मुताबिक, नरेश उर्फ भोला की पहली मां की हत्या उसके पिता तापेश्वर महतो द्वारा किया गया था. इस मामले में तापेश्वर महतो जेल जा चुका है. उस वक्त उसकी दादी ने दूसरों के घर चौका- बर्तन कर उसका पालन-पोषण किया. नरेश की दादी की भी हत्या करने का आरोप सौतेली मां मीना देवी पर लगा था.

इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को घटना की सूचना मिलते ही दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. वहीं, हत्या के आरोपी सौतेली मां मीना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola