ePaper

सिवान में समर्थकों के साथ सड़क पर बैठे भाकपा माले विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

Updated at : 18 Jun 2022 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
सिवान में समर्थकों के साथ सड़क पर बैठे भाकपा माले विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

सिवान में अग्निपथ योजना के खिलाफ भाकपा माले विधायक ने लगभग 2 घंटे तक जेपी चौक पर सड़क यातायात को किया बाधित. साथ ही कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी शहर में किया धरना एवं प्रदर्शन.

विज्ञापन

विभिन्न छात्र संगठनों एवं राजनीतिक दलों द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद किया गया जिसका आंशिक असर आम जन जीवन पर देखा गया. यहां सिवान में प्रतिदिन की तरह सरकारी दफ्तरों एवं निजी संस्थानों में कार्य हुआ. प्रदर्शन के दौरान की तोड़फोड़ की आशंका से सहमे लोगों ने दोपहर 12:00 बजे तक आंशिक रूप से अपनी दुकानों को बंद रखा. उसके बाद सभी दुकानें खुल गई तथा सड़कों पर वाहनों का परिचालन सामान्य की तरह होने लगा.

3 छात्र हिरासत में 

जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के कारण अग्नीपथ योजना का विरोध करने वाले छात्र तोड़फोड़ करने की हिम्मत नहीं जुटा सके. सीवान जंक्शन पर सुबह में कुछ छात्र धरना प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पहुंचे थे लेकिन जिला अधिकारी अमित कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने सीवान जंक्शन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जीआरपी एवं आरपीएफ ने प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों में से 3 को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है.

धारा 144 का उल्लंघन

यहां सुबह करीब 9:30 बजे जीरादेई के भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थकों के साथ जेपी चौक पहुंचे यहां उन्होंने सड़क पर बैठ कर धरना दिया. जेपी चौक पर करीब 2 घंटे तक सड़क यातायात को बाधित कर भाकपा माले नेताओं ने सभा किया.

अधिकारियों का अनुरोध बेअसर

अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे ने भाकपा माले विधायक एवं उनके समर्थकों से यातायात बाधित नहीं करने का अनुरोध किया. लेकिन धरना प्रदर्शन कर रहे भाकपा माले नेताओं पर अधिकारियों का अनुरोध भी असर बेअसर दिखा.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम 

वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे के नेतृत्व में करीब एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बबुनिया मोड़ के समीप कुछ देर सड़क को जाम कर धरना प्रदर्शन किया. वहीं बंद का समर्थन करने वाले कई राजनीतिक दलों के एक भी कार्यकर्ता या नेता सड़क पर नजर नहीं आए.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola