ePaper

COVID-19 Bihar: मोतिहारी नगर थाना के महिला दारोगा की कोरोना से मौत, पटना में चल रहा था इलाज...

Updated at : 23 Aug 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 Bihar: मोतिहारी नगर थाना के महिला दारोगा की कोरोना से मौत, पटना में चल रहा था इलाज...

New Delhi: Health workers escort a suspected COVID-19 patient as he boards an ambulance at Kotla Mubarakpur area, during the ongoing nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, in New Delhi, Thursday, May 7, 2020. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI07-05-2020_000109B)

मोतिहारी : मोतिहारी नगर थाना के महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना से मौत हो गयी. वह जहानाबाद के घोसी थाना अंतर्गत बाजिदपुर गांव की रहने वालीं थी. जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई. जिसके बाद मोतिहारी में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. उनहें इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया. पटना में कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आया. जहां इलाज के दौरान शनिवार रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गयी. वह 1987 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल में बहाल हुई थी.

कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज 

बता दें कि राज्य में इस सप्ताह कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को सभी 38 जिलों में एक लाख दो हजार 945 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें सिर्फ 2238 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इधर 24 घंटे में 3531 लोग स्वस्थ हो गये. राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट अब 79.54 प्रतिशत हो गया है. राज्य में अब तक 23 लाख 31 हजार 461 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 119909 लोग पॉजिटिव पाये गये. अब तक कोरोना पॉजिटिव होनेवाले 95372 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं.

स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आंकड़े

स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार पटना जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार के तीन सौ के आंकड़े से नीचे 279 पर आ गया है. पटना के अलावा राज्य के सिर्फ तीन जिलों में 100 से अधिक पॉजिटिव पाये गये.

पूर्वी चंपारण में 143 नए कोरोना संक्रमित 

इसमें पूर्वी चंपारण में 143, मधुबनी में 113 और पूर्णिया में 101 नये मामले पाये गये. इसके अलावा अररिया में 47, अरवल में 18, औरंगाबाद में 65, बांका में 25, बेगूसराय में 70, भागलपुर में 67, भोजपुर में 68, बक्सर में 35, दरभंगा में 58, गया में 83, गोपालगंज में 43, जमुई में 11, जहानाबाद में 31, कैमूर में 34, कटिहार में 73, खगड़िया में 45, किशनगंज में 61 मरीज संक्रमित पाए गए हैं.

पश्चिम चंपारण जिले में 40 नये कोरोना पॉजिटिव

वहीं लखीसराय में 40, मधेपुरा में 52, मुंगेर में 24, मुजफ्फरपुर में 61, नालंदा में 33, नवादा में 20, रोहतास में 68, सहरसा में 65, समस्तीपुर में 66, सारण में 62, शेखपुरा में 23, शिवहर में 13, सीतामढ़ी में 54, सीवान में 60, सुपौल में 49, वैशाली में 33 और पश्चिम चंपारण जिले में 40 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा बोकारो, देवघर के एक-एक व्यक्ति का सैंपल पटना में पॉजिटिव जबकि गोड्डा व साहेबगंज के एक-एक व्यक्ति का सैंपल भागलपुर में पॉजिटिव पाया गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन