Coronavirus Lockdown: असम में फंसे चौपारण के मजदूर, झारखंड सरकार से कहा- बीमारी से नहीं, भूख से मर जायेंगे

Updated at : 28 Mar 2020 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: असम में फंसे चौपारण के मजदूर, झारखंड सरकार से कहा- बीमारी से नहीं, भूख से मर जायेंगे

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के अलग-अलग गांव के दर्जनों मजदूर असम में फंस गये हैं. यह स्थिति कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए किये गये लॉकडाउन के बाद उत्पन्न हुई है. ये मजदूर असम के जिला शिवसागर के सिमलगुड़ी में फंसे हुए हैं.

विज्ञापन

अजय ठाकुर, चौपारण

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के अलग-अलग गांव के दर्जनों मजदूर असम में फंस गये हैं. यह स्थिति कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए किये गये लॉकडाउन के बाद उत्पन्न हुई है. ये मजदूर असम के जिला शिवसागर के सिमलगुड़ी में फंसे हुए हैं. उन्होंने दूरभाष पर बताया कि लॉकडाउन में आवागमन के साधन पूरी तरह बंद हैं.

उन्होंने कहा कि रहने के लिए लॉज होटल सब बंद हो चुका है. खाने के लाले पड़े हुए हैं. भूखे-प्यासे हमलोग घर जाने के लिए तड़प रहे हैं. सभी मजदूरों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. मजदूरों ने प्रभात खबर प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा है कि हमें अपने घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम लोगों की यहां यह स्तिथि है कि बीमारी से तो नहीं लेकिन भूख-प्यास से मर जायेंगे.

मजदूरों के नाम

सिमलगुड़ी में फंसे मजदूरों में नारायण साव, पिता खडगधारी साव ग्राम डेब, महेश यादव पिता स्व जगदीश यादव सेलहरा, सीताराम यादव पिता चोलो यादव सिरमा, अशोक यादव पिता भिखी यादव बसरिया, कैलाश यादव पिता बंशी यादव ढाब थाम, परमदेव यादव पिता बंशी यादव कोरियाडीह रामपुर, बालकी यादव पिता जगरनाथ यादव कोरियाडीह के अलावे दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाकर अपने गांव पहुंचाने का निवेदन किया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola