Coromandel Express Accident: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक हर तरफ छाया मातम, फैंस से मदद की कर रहे हैं अपील

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jun 2023 4:04 PM

विज्ञापन

ओडिशा में बीते दिनों एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें कथित तौर पर 261 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए. बॉलीवुड स्टार सनी देओल, सलमान खान, किरण खेर, सोनू सूद से लेकर विवेक अग्निहोत्री समेत कई सेलेब्स ने घटना पर दुख जताया है.

विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में 261 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए. देश में हुए दुखद ट्रेन हादसे से सभी को झकझोर कर रख दिया. ट्रेन हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पायी है. इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया. सलमान खान से लेकर किरण खेर, सोनू सूद, विवेक अग्निहोत्री सहित कई बॉलीवुड सितारों ने एक से बाद एक कई ट्वीट किये.

बॉलीवुड सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

किरण खेर ने हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “ओडिशा के बालासोर में विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.” सोनू सूद ने ट्रेन हादसे की जगह से एक फोटो के साथ एक ट्वीट शेयर किया और टूटे दिल वाला इमोटिकॉन लगाया. उन्होंने लिखा, ”दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों के परिवारों और घायलों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें”.


सलमान खान का ट्वीट वायरल

विवेक अग्निहोत्री ने सवाल किया, ”दुखद और बेहद शर्मनाक. इस उम्र और समय में 3 ट्रेनें कैसे शामिल हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना… शांति.” इसी बीच, तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने ओडिशा ट्रेन त्रासदी पर शोक व्यक्त किया है. सनी देओल ने ट्वीट किया, ”ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, #ट्रेन हादसा.”


चिरंजीवी ने फैंस से की ये रिक्वेस्ट

चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, “उड़ीसा में दुखद कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना और जनहानि से पूरी तरह से स्तब्ध हूं! शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना है. मैं समझता हूं कि जीवन बचाने के लिए ब्लड यूनिट की तत्काल मांग है.” आस-पास के क्षेत्रों में हमारे सभी फैंस और नेक लोग जीवन रक्षक रक्त इकाइयों को दान करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करते हैं.” जूनियर एनटीआर ने लिखा, “दुखद ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना. मेरे विचार इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं. इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और समर्थन मिल सकता है.”


Also Read: Coromandel Express Accident LIVE: ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में 238 की मौत, पीएम मोदी करेंगे दुर्घटनास्थल का दौरा
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बारे में

ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में भिड़ गयी. ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गये. तीन ट्रेनों की टक्कर में सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी, फिर कोरोमंडल भी आकर टकरा गयी. ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है. इस हादसे में करीब 233 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं. हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के परखच्चे उड़ गये. हादसे में कई यात्रियों के ट्रेन के पलटे डिब्बों में फंसे होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल, इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गयी है. हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola