ePaper

Coolie No 1 Trailor Release : जल्द रिलीज होने वाला है वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1 का ट्रेलर, मेकर्स ने की है ये तैयारी

Updated at : 25 Nov 2020 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Coolie No 1 Trailor Release : जल्द रिलीज होने वाला है वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1 का ट्रेलर, मेकर्स ने की है ये तैयारी

Coolie No 1 Trailor Release, Coolie No 1 Trailor, Varun Dhawan and Sara Ali khan in Coolie No1: वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर कुली नंबर 1 को इस साल क्रिसमस के अवसर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म एमजम प्राइम पर रिलीज किया जाएगा. खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माताओं ने जल्द ही इसके ट्रेलर को लांच करने की योजना बनाई है. खबर है कि 28 नवंबर को फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जाना है. इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने किया है.

विज्ञापन

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर कुली नंबर 1 को इस साल क्रिसमस के अवसर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म एमजम प्राइम पर रिलीज किया जाएगा. खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माताओं ने जल्द ही इसके ट्रेलर को लांच करने की योजना बनाई है. खबर है कि 28 नवंबर को फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जाना है. इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने किया है.

मई दिवस पर रिलीज होने वाली थी फिल्म

फिल्म ‘कुली नं 1’ इस साल मई दिवस पर 1 मई को रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पायी है. बाद में खबर आई कि फिल्म को डायरेक्ट थियेटर पर रिलीज किया जाएगा, पर प्रोडक्शन हाउस ने बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करना सही समझा.

1995 में रिलीज गोविंदा की सुपरहिट फिल्म का रिमेक है कुली नंबर 1

कुली नंबर 1 फिल्म 1995 में गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर खान स्टारर फिल्म का रिमेक है, जिसे डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था. रिमेक फिल्म में वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे सितारों की मुख्य भूमिका है. वासू भगनानी की बनाई इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया है. इसी नाम की गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ 25 साल पहले बनी फिल्म की इस रीमेक को प्राइम वीडियो पर 25 दिसंबर को घर बैठे देखा जा सकेगा.

कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है ओटीटी पर

महामारी के चलते फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है और नुकसान को कम करने के लिए हर बड़े निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते नजर आ रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा, कुणाल खेमू की लूटकेस, आलिया की सड़क 2, अक्षय की लक्ष्मी, राजकुमार की छलांग को ओटीटी पर रिलीज किया गया था. आने वाले दिनों में भूमि की दुर्गामति, अभिषेक की बिग बुल और अजय देवगन की भुज भी ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

दो फिल्मो में बेटे वरुण को निर्देशित कर चुके हैं डेविड

डेविड धवन ने अपनी पिछली दो फिल्मों मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 में वरुण धवन को निर्देशित किया है. ये दोनों फिल्में लोगों को काफी पसंद आई थी. अब अगर कुली नंबर 1 हिट होती है, तो ये पिता पुत्र की हैट्रिक होगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola