ePaper

झारखंड के कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने क्यों कहा कि कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी सड़कें

Updated at : 15 Jan 2022 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने क्यों कहा कि कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी सड़कें

Irfan Ansari

Jharkhand News: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है. हमेशा अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले इरफान अंसारी ने वीडियो जारी कर कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी. ये बातें जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर कहा है. वीडियो में उन्होंने कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. इसके लिए मुख्यमंत्री को विधायक ने धन्यवाद दिया है.

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है. हमेशा अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले इरफान अंसारी ने वीडियो जारी कर कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनेंगी. वीडियो में उन्होंने कहा है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है.

Also Read: झारखंड के जमशेदपुर में तंत्र विद्या में सिद्धि के लिए चढ़ा दी युवक की बलि ! जादू-टोना के सामान बरामद

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी मूलवासी का विकास करना ही पहली प्राथमिकता है. उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि झारखंड को इन लोगों ने बेरहमी से लूटा है. जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, जामताड़ा व करमाटांड़ प्रखंड में इन 15 सड़कों की स्वीकृति मिली है. इसका शिलान्यास जल्द किया जाएगा. इधर, विधायक इरफान के दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Also Read: झारखंड में सेमी लॉकडाउन के विस्तार पर आज फैसला लेगी हेमंत सोरेन सरकार, ये पाबंदियां हैं अभी लागू

रिपोर्ट: उमेश कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola