ePaper

पंचायत चुनाव हिंसा पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बंगाल में जो हो रहा है वो 'डरावना और भयावह ' है

Updated at : 10 Jul 2023 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हिंसा पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बंगाल में जो हो रहा है वो 'डरावना और भयावह ' है

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं ममता बनर्जी के धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रशंसक रहा हूं लेकिन जो हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद से राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल मच गई है. पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और मौतों की संख्या में लगातार बढोत्तरी देखी जा रही है. वहीं पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है. दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन मौजूदा हालात हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छे नहीं हैं.

696 बूथों पर पुनर्मतदान जारी 

दिग्विजय सिंह का बयान तब आया है, जब पश्चिम बंगाल में एक बार फिर 696 बूथों पर चुनाव हो रहा हैं. पश्चिम बंगाल के जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई, उनमें सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 112 बूथ हैं. वहीं हिंसा प्रभावित नादिया में 89 बूथों पर पुनर्मतदान होगा, जबकि 24 परगना जिलों में 46 और 36 बूथों और अन्य जगह पर पुनर्मतदान जारी है. कई जगहाें पर आज भी हिंसा की खबरें आ रही है.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आज होगी माइक्रो सर्जरी, तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का किया गया गठन बंगाल में पंचायत चुनाव काफी भयावह 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर जो हो रहा है वो डरावना है, मैं ममता बनर्जी के धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रशंसक रहा हूं लेकिन जो हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. हम जानते हैं कि आपने सीपीएम शासन में इसी तरह की स्थिति का बहादुरी से सामना किया था, लेकिन अब जो हो रहा है वह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. पंचायत चुनाव में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है. आज पुनर्मतदान जारी है.

Also Read: Breaking News Live: बंगाल पंचायत चुनाव, पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में होगा पुनर्मतदान
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola