ePaper

Christmas 2021: काशी में क्रिसमस की धूम, चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

Updated at : 25 Dec 2021 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Christmas 2021: काशी में क्रिसमस की धूम, चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

वाराणसी में शुक्रवार की आधी रात को 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटे बजने लगे. हर तरफ ‘मेरी क्रिसमस’ की गूंज सुनाई देने लगी. कैरोल के जरिए प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाई गई.

विज्ञापन
undefined

Christmas 2021: देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. यह शहर गंगा-जमुनी तहजीब पर सर्वधर्म समभाव के साथ जीवंत है. यहां हर जाति, हर भाषा के लोगों के लिए प्रेम और सम्मान है. ऐसे में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर काशी के चर्च में खास आयोजन किए गए.

undefined

वाराणसी के महमूरगंज स्थित बेतेल फूल गॉस्पील चर्च में परंपरा के अनुसार भोजपुरी में कैरोल गाया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. पास्टर ने भोजपुरी में प्रभु यीशु के बारे में बताया.

undefined

वाराणसी में शुक्रवार की आधी रात को 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटे बजने लगे. हर तरफ ‘मेरी क्रिसमस’ की गूंज सुनाई देने लगी. कैरोल के जरिए प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाई गई.

undefined

क्रिसमस को देखते हुए वाराणसी के गिरजाघरों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया. घरों में अलग ही नजारा देखने को मिला. ईसाई समाज के लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी.

undefined

क्रिसमस के अवसर पर शनिवार को दिन में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा में लोगों ने प्रभु यीशु से मंगलकामना की. प्रभु यीशु के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया.

undefined

क्रिसमस के दिन शनिवार को मौसम भी खुशगवार बना रहा. सुबह से ही धूप निकली रही. ठंड का प्रभाव कम रहा.

undefined

गिरजाघरों के बाहर युवा एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते और सेल्फी लेते देखे गए. लोगों में क्रिसमस को लेकर काफी उत्साह भी रहा.

undefined

प्रभु यीशु के आगमन को लेकर गिरजाघरों में शुक्रवार की देर शाम से ईसाई समुदाय के लोग जुटने लगे थे. रात 10 बजे प्रभु यीशु के आगमन से पहले होने वाले कार्यक्रमों का पादरियों ने शुभारंभ कर दिया था.

undefined

वाराणसी कैंट के सेंट मेरीज महागिरजाघर में बिशप यूजीन जोसेफ ने विशेष प्रार्थना कराई. रात 10:30 बजे से चर्च की क्वायर टीम ने प्रभु यीशु के गुणगान के लिए कैरोल गाना शुरू कर दिया था.

undefined

शहर के नदेसर स्थित लाल चर्च में क्रिसमस ईव और बोन फायर का आयोजन हुआ. पादरी संजय दान ने विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की. इसके बाद बधाईयों का तांता लग गया.

undefined

गोदौलिया स्थित सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस के पहले मिड नाइट सर्विस के बाद पुरोहित एन स्टीवंस ने ख्रीस्त जन्मोत्सव की विशेष प्रार्थना कराई. इसमें महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने समूह गान और कैरोल गाए.

undefined

सेंट पॉल चर्च सिगरा, रामकटोरा चर्च, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, ईसीआई चर्च ककरमत्ता सहित सिगरा स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी, नदेसर, मिंट हाउस, न्यू कॉलोनी, बरेकरा, महमूरगंज में भी ईसाई परिवारों ने जश्न मनाया.

(रिपोर्ट और फोटो- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Christmas 2021: आज मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्योहार, गिरजाघरों में जन्मे प्रभु यीशु, जानिए उनके अनमोल वचन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola