ePaper

West Bengal : मुख्यमंत्री ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं करें चेक, बंगाल में एनआरसी नहीं होगी लागू

Updated at : 23 Nov 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : मुख्यमंत्री ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं करें चेक, बंगाल में एनआरसी नहीं होगी लागू

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. नका कहना है कि केंद्र सरकार गरीब लोगों के रुपए नहीं दे रही है. सरकार से सरकार बात नहीं करके केवल पार्टी की बात सुन रही है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata banerjee) ने केन्द्र सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष बंगाल में एनआरसी को लाना चाहती है. लेकिन विपक्ष को बंगाल में एनआरसी लागू करने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की है कि अपका वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं इसकी जांच करें. अगर किसी के नाम में कोई गलती है तो उसे तुरंत सुधार करवा लें. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने नेताजी इंडोर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं. उनका कहना है कि केंद्र सरकार गरीब लोगों के रुपए नहीं दे रही है. सरकार से सरकार बात नहीं करके केवल पार्टी की बात सुन रही है.

Also Read: बंगाल: बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
डेंगू से अब तक 11 लोगों की हुई मौत

गौरतलब हो कि शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र को पत्र लिखकर राज्य में डेंगू की स्थिति सहित केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने उस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा जो लोग राजनीति के नाम पर बंगाल को बदनाम करते हैं उनका नाम लेने में भी शर्म आता है. बंगाल में डेंगू के मामले बहुत ही कम है. सरकारी आकंड़ो के अनुसार अब तक डेंगू से 11 लोगों की मौत हुई है. ठंड बढ़ने के साथ बंगाल में डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो जाएगी.

Also Read: West Bengal : डॉ सीवी आनंद बोस ने लिया बंगाल के नये राज्यपाल के तौर पर शपथ, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
केन्द्र में बैठी सरकार पार्टी की बात सुन रही है 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार भी राज्य सरकार की बजाय पार्टी की बात सुनती है . विपक्ष के कई लोग बंगाल को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है और केन्द्र सरकार को मनरेगा का फंड देने से मना कर रहे है. लेकिन राज्य सरकार आम जनता के साथ है और अपने अधिकार के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वह भी किया जाएगा.

Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फिर सीबीआई जांच की याचिका दायर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola