ePaper

छत्तीसगढ़ : पार्किंग में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार, बघेल सरकार पर बरसे अरुण साव

Updated at : 23 Sep 2023 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : पार्किंग में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार, बघेल सरकार पर बरसे अरुण साव

लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बाद पुलिस हरकत में आयी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बहुमंजिला वाहन पार्किंग में 17 साल की लड़की से पहले कथित तौर पर दुष्कर्म और बाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर राजनीति शुरू हो गई है. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सूबे की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अपराधियों के मन में कानून का खौफ नहीं है. हालांकि, पुलिस ने बताया है कि 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों समेत तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि घटना 18 और 19 सितंबर को हुई थी, जब पीड़िता गोल बाजार पुलिस थाना के अंतर्गत जयस्तंभ चौक के करीब स्थित बहुमंजिला वाहन पार्किंग के गार्ड सिकंदर से मिलने गई थी. उन्होंने बताया कि लड़की के मुताबिक, सिकंदर ने उसके लिए नौकरी की व्यवस्था करने का वादा किया था. सिकंदर ने कथित तौर पर 18 सितंबर को लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे अगले दिन फिर से आने के लिए कहा. अगले दिन सिकंदर के साथ उसके दो दोस्त अविनाश बेहरा और गौरव राज भी थे. अधिकारी ने बताया कि सिकंदर के दो दोस्तों में से एक ने बहु मंजिला वाहन पार्किंग में खड़ी कार के भीतर लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया.

बुधवार की रात पहली बार लड़की से हुआ दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि बुधवार रात लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बाद पुलिस हरकत में आयी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, उन्होंने कहा कि जांच जारी है.

बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर बोला हमला

इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर है. उन्होंने कहा कि राजधानी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. भूपेश बघेल की सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है. राजधानी में एडीशनल एसपी के ऑफिस के पास पार्किंग स्थल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. यह बताता है कि कानून व्यवस्था की हालत कितनी खराब है. अगर राजधानी में ऐसी घटना हो सकती है, तो आप कल्पना कर सकते हैं प्रदेश के अन्य हिस्सों का क्या हाल होगा.

छत्तीसगढ़ में खुलेआम हो रहा धर्मांतरण : अरुण साव

अरुण साव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है. लव जेहाद की घटनाएं हो रहीं हैं. छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल की सरकार बर्बाद कर रही है. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी. हमलोग प्रदेश की शांति व्यवस्था में किसी को खलल नहीं डालने देंगे. हम पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Also Read: छत्तीसगढ़ में बोलीं प्रियंका गांधी, महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं चला रही भूपेश बघेल सरकार
Also Read: मलकीत सिंह की हत्या के विरोध में सिख पंचायत ने बुलाया दुर्ग और भिलाई बंद, नहीं खुली दुकानें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola