ePaper

PHOTOS: सस्ते में करनी है फैमिली के संग ट्रिप, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं

Updated at : 19 Nov 2023 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सस्ते में करनी है फैमिली के संग ट्रिप, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं

Travel Tips: अक्सर हम अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन होने वाले खर्चे को लेकर परेशान हो जाते हैं. यदि स्मार्ट तरीके से फैमिली ट्रिप प्लॉन की जाए और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो खर्चे को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, तो चलिए आज ऐसे ही टिप्स के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Travel Tips: अक्सर हम अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन होने वाले खर्चे को लेकर परेशान हो जाते हैं. यदि स्मार्ट तरीके से फैमिली ट्रिप प्लॉन की जाए और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो खर्चे को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, तो चलिए आज ऐसे ही टिप्स के बारे में जानते हैं.

undefined

करें बजट प्लान

सबसे पहले यह जरूरी है कि आप एक बजट तय करें. बजट में आने- जाने, घूमने-फिरने, होटल स्टे और खाने-पीने के खर्च आदि सभी को शामिल कर लें. एक बजट बना लेने से यह अंदाजा हो जाता है कि पूरी ट्रिप में कितना खर्च होने वाला है.

undefined

पहले ही शुरू करें तैयारी

एक सबसे अच्छा तरीका प्लानिंग का है कि आप ट्रिप की तैयारी पहले से ही करें. फैमिली ट्रिप के दौरान बच्चों की छुट्टियों का अवश्य ध्यान रखें. ऐसे में आप पहले से ही बुकिंग कर लें. जब आप एडवांस में बुकिंग करते हैं तो इससे आपको अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है. लास्ट मिनट प्लॉनिंग और बुकिंग के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं.

undefined

ऐसे करें डेस्टिनेशन का चुनाव

घूमने के लिए आपके पास ढेरों विकल्प होते हैं लेकिन आपको ऐसा लोकेशन चुनना चाहिए जो बजट फ्रेंडली हो. अगर आप अपने डेस्टिनेशन को स्मार्टली चुनते हैं तो इससे आपके पैसे भी कम खर्च होते हैं.

undefined

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल

बजट में ट्रिप प्लान करने का एक अच्छा तरीका है कि आप ट्रैवल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें. इसमें रिवॉर्ड जीतने और उससे शॉपिंग करने जैसे टिकट आदि में कुछ एक्स्टा छूट मिलती है. अगर आप अक्सर अपनी फैमिली के साथ बाहर जाते हैं तो ऐसे में ट्रैवल क्रेडिट कार्ड को लेना सही होगा.

undefined

अलग अलग वेबसाइट्स भी देखें

अफोर्डेबल ट्रिप के लिए जरूरी है कि आप किसी एक ही वेबसाइट से डायरेक्ट बुकिंग ना करें। बल्कि अलग-अलग वेबसाइट को भी चेक करें और उसमें टिकट से लेकर होटलों आदि के पैसे पर भी ध्यान दें। इससे आपका काम कम पैसों में हो सकता है।

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola