Jharkhand News: चक्रधरपुर में रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया युवक, पैर कटा

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News: चक्रधरपुर में रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया युवक, पैर कटा

चक्रधरपुर के लौंडिया फाटक पार करने के दौरान रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बोदरो मुखी के 26 वर्षीय पुत्र महेश मुखी ट्रेन के चपेट में आ गया. जिससे उनका बायां पैर कट गया है. घटना रविवार की शाम करीबन सात बजे हुई है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर के लौंडिया फाटक पार करने के दौरान रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बोदरो मुखी के 26 वर्षीय पुत्र महेश मुखी ट्रेन के चपेट में आ गया. जिससे उनका बायां पैर कट गया है. घटना रविवार की शाम करीबन सात बजे हुई है. घटना के बाद प्राथमिक इलाज के लिए घायल को तत्काल एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिकी उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर किया गया.

बताया जाता है कि रविवार की शाम वह लौंडिया फाटक पार कर रिफ्यूजी कॉलोनी अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ये दुर्घटना हो गयी. वह मजदूरी का काम करता है. इधर सूचना मिलते ही सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद निजी खर्च से एंबुलेंस की व्यवस्था कराते हुए घायल को जमशेदपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola