छत्तीसगढ़ इलेक्शन : पहले चरण के चुनाव के लिए डॉ रमन सिंह समेत 7 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र

राजनांदगांव में तीन, डोंगरगांव में दो तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राजनांदगांव से डॉ रमन के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार दीपा लव रामटेके ने परचा दाखिल किया है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार (16 अक्टूबर) को छह प्रत्याशियों ने सात नामांकन पत्र दाखिल किए. राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में तीन, डोंगरगांव में दो तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राजनांदगांव से डॉ रमन के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार दीपा लव रामटेके ने परचा दाखिल किया है. प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है.
20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक होगा नामांकन
प्रदेश में दो चरणों में हो रहे चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. प्रथम चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना तीन दिसंबर को एक साथ होगी.
Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : बिलासपुर से 98 लाख के आभूषण और नकदी जब्त
प्रथम चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा.
90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को. पहले चरण में 20 सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर. कांग्रेस ने अब तक अपने 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें पहले चरण की 20 सीटों के लिए 19 उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं, बीजेपी ने अपने 85 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




